Pulwama Attack: योगी सरकार से बोले शहीद के पिता, 25 लाख नहीं, 1.5 करोड़ मुआवजा चाहिए

Varanasi news, वाराणसी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Terror Attack) में शहीद हुए यूपी के जवानों के प्रत्येक परिजनों को योगी सरकार ने 25 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। हालांकि, इस मुआवजे के एलान के बाद वाराणसी के रहने वाले शहीद रमेश यादव के परिजनों में रोष व्याप्त है।

1.5 करोड़ रुपए मिलना चाहिए

1.5 करोड़ रुपए मिलना चाहिए

शहीद के पिता श्याम नारायण यादव और उनके बड़े भाई सभाजीत यादव ने मुआवजे पर असहमति जताते हुए कहा है कि यूपी सरकार ने जो मुआवजे का एलान किया है, हम उससे संतुष्ट नहीं हैं। पिता और भाई ने कहा है कि हमे मुआवजे में 1.5 करोड़ रुपए मिलना चाहिए और साथ ही बड़े भाई सभाजीत ने कहा है कि जब तक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं आएंगे तब तक शहीद रमेश यादव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

सरकार को लेना चाहिए बदला

सरकार को लेना चाहिए बदला

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए रमेश यादव के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना की जानकारी के बाद प्रशासनिक अमले के साथ-साथ ग्रामीण और कई छात्र संगठन और राजनेता भी शहीद रमेश यादव के घर पहुंच चुके हैं। इन सबसे अलग एक तरफ जहां अपने बेटे के शहीद होने का गम उनके पिता श्याम नारायण यादव और शहीद रमेश सिंह की पत्नी का है, वहीं इन सबसे अलग अब अपने बेटे की शहादत पर गर्व करते हुए पिता श्याम नारायण ने कहा कि जिस तरीके से आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, ऐसे में केंद्र सरकार को एक बड़ा कदम उठाना चाहिए और जब आप जानते हैं कि पाकिस्तान ने यह कायराना हरकती की है तो वहां घुसकर इस घटना का बदला लेना चाहिए।

योगी सरकार ने किया 25 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

योगी सरकार ने किया 25 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीआरपीएफ के जवानों को मुआवजे के लिए 25 लाख रुपए रुपए देने का एलान किया है। अब उनके परिवार वाले नाखुश हैं। इस नाराजगी में उनके पिता ने शहीद रमेश की पत्नी और भाई को सरकारी नौकरी की मांग रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+