Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP: पति गया था परदेस और पड़ोसी संग रोमांस कर रही थी पत्नी, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा तो बोली- 'मेरी मर्जी'

UP Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक महिला अपने पड़ोसी युवक के साथ कमरे में रोमांस कर रही थी। परिजनों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान महिला ने पुलिस बुला ली।

UP Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के एक गांव में रहने वाली एक विवाहिता आधी रात को पड़ोसी युवक के साथ अपने कमरे में रंगरेलिया मना रही थी। इसी बीच घर वालों की नींद खुल गई और घर वालों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पकड़ने के बाद परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान प्रेमिका अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए कहती रही लेकिन लोग नहीं माने। उसके बाद विवाहिता ने 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। पुलिस मौके पर पहुंची और फिर गंभीर रूप से घायल प्रेमी को अस्पताल ले गई।

married-woman-caught-romancing-in-room-with-lover-in-varanasi-up

वहीं विवाहिता का कहना है कि वह अपनी मर्जी से उस युवक के साथ थी और अब वह अपनी बाकी जिंदगी उसी के साथ गुजारना चाहती है। फिलहाल विवाहिता के इस फैसले से उसके परिवार में हंगामा मच गया है। विवाद के बाद विवाहिता अपने मायके चली गई है।

यह पूरा मामला वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि विवाहिता का पति मुंबई में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पत्नी के परदेस रहने के चलते पति पड़ोस के युवक से बातचीत करती थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई।

बताया जा रहा है कि नजदीकियां बढ़ने के बाद विवाहिता रात में परिवार के सदस्यों के सो जाने के बाद अपने प्रेमी को अपने कमरे में बुलाती थी। इसके बाद दोनों रात भर रोमांस करते थे। धीरे-धीरे जब यह बात परिवार वालों को पता चली तो उन्होंने दोनों को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

रात में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके कमरे में पहुंचा। इस दौरान दोनों संबंध बना रहे थे तभी परिजनों को इसकी भनक लग गई। परिजनों ने दरवाजा खोला तो दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। उसके बाद परिजनों ने दोनों की पिटाई कर दी।

वहीं पत्नी द्वारा ऐसी हरकत किए जाने की सूचना मिलने के बाद मुंबई में रह रहा उसका पति भी रविवार को गांव चला आया। गांव आने के बाद उसने अपनी पत्नी से बात की तो पत्नी का कहना है कि वह अब उसके साथ नहीं रहेगी। बाकी की जिंदगी वह अपने प्रेमी के साथ गुजारना चाहती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+