वाराणसी: युवक की धारदार हथियार से हत्या, डेयरी में पड़ा मिला शव

वाराणसी, 10 सितंबर: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमित वर्मा ने कहा कि प्रथमदष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से वार कर की गई है। स्थानीय लोगों की मानें तो आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

man impaled in varanasi body found in dairy farm

भदोही का रहने वाला था शख्स, डेयरी में करता था काम

घटना वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव की है। शुक्रवार को दिनदहाड़े युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान मनोज कुमार यादव पुत्र बैजनाथ यादव के रूप में हुई है। मनोज यादव गिरधरपुर (भदोही) का रहने वाला था। नैपुरा गांव में बृजेश कुमार मिश्रा की डेयरी फार्म पर वारदात को अंजाम दिया गया।

डेयरी में कुर्सी पर पड़ा मिला मनोज का शव

घटना की जानकारी तब हुई जब बृजेश मिश्रा का छोटा भाई शुभम मिश्रा डेयरी पर पहुंचा। कुर्सी पर मनोज का शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मनोज इसी डेयरी पर काम करता था। मौके पर एसपी ग्रामीण अमित वर्मा, सीओ सदर डॉ. चारू द्विवेदी के साथ फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची और जांच की। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+