वाराणसी के युवक की सुल्तानपुर में बेरहमी से हत्या, पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने घटना को दिया अंजाम

वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के बंतरी गांव के रहने वाले एक युवक की सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

love affair young man of Varanasi Sultanpur husband wife police

वाराणसी के रहने वाले एक युवक की शनिवार की रात्रि में सुल्तानपुर में कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में पति पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

दरअसल, वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के बंतरी गांव का रहने वाला करीब 38 वर्षीय गंगा चौबे पहले लखनऊ में हिमालयन कंपनी में काम करता था। शनिवार की सुबह में फतेहपुर संगत गांव में एक पोल्ट्री फार्म के समीप उसका शव मिला।

शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने फोन करके पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे इसके अलावा डाग स्क्वायड यूनिट भी पहुंच गई।

जांच पड़ताल में पता चला कि सिर पर डंडे से बाहर करने के बाद कुल्हाड़ी से काट कर हत्या की गई है। समीप में ही रहने वाले प्रदीप निषाद और उसकी पत्नी पद्मावती को पुलिस ने हिरासत में लिया है दोनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की पूछताछ में प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि शनिवार को गंगा चौबे पद्मावती से मिलने के लिए आया था इसी दौरान अपने पति के साथ मिलकर पद्मावती ने भोर में करीब 3:00 बजे उसकी हत्या कर दी।

ऐसा कहा जा रहा है कि लखनऊ से पूर्व गंगा चौबे मुंबई में कार्यरत था और वहीं पर उसकी मुलाकात पद्मावती से हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पद्मावती से मुलाकात के दौरान गंगा चौबे ने पद्मावती का अश्लील वीडियो बना लिया था।

उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए गंगा चौबे पद्मावती को बार-बार ब्लैकमेल करता था। पुलिस द्वारा भी बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने स्वीकार किया है कि मृतक उसकी पत्नी को बार-बार परेशान करता था जिसके चलते उसने ऐसी घटना को अंजाम दिया है।

फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। इस मामले में हत्यारोपी पति पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+