Love Affair: प्रेम कहानी का दुखद अंत, प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या

वाराणसी जिले के कपसेठी थाना अंतर्गत अर्जुनपुर गांव निवासी प्रेमिका की शादी किसी दूसरे युवक से हो जाने के बाद प्रेमी प्रेमिका दोनों ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी।

love affair varanasi kapsethi

वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र से Love Affair का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका की शादी किसी दूसरे युवक से हो जाने के बाद नाराज प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाकर रविवार की भोर में आत्महत्या कर ली। दोनों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर दोनों का अंतिम संस्कार भी कर दिया। हालांकि ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कपसेठी थाने की पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई। प्रेमी प्रेमिका द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

11 दिन पूर्व प्रेमिका की हुई थी शादी

11 दिन पूर्व प्रेमिका की हुई थी शादी

जानकारी अनुसार कपसेठी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी पारस पटेल और सुरेश पटेल का घर एक दूसरे के घर से थोड़ी दूरी पर है। बताया जा रहा है कि सुरेश पटेल का 22 वर्षीय बेटा आकाश पटेल और पारस पटेल की 20 वर्षीय बेटी राधिका पटेल दोनों आपस में प्रेम करते थे। दोनों के बीच प्रेम की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजनों द्वारा विरोध किया गया। विरोध के बावजूद भी दोनों एक दूसरे से मुलाकात और बात करना नहीं छोड़े। इससे नाराज होकर परिजनों ने 13 दिसंबर को राधिका की शादी मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अदमा गांव निवासी एक युवक के साथ कर दी।

Recommended Video

    शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी संग किया सुसाइड, 11 दिन पहले हुई थी शादी
    एक सप्ताह ससुराल में रहने के बाद लौटी थी प्रेमिका

    एक सप्ताह ससुराल में रहने के बाद लौटी थी प्रेमिका

    शादी के बाद प्रेमिका के परिवार वालों ने हंसी खुशी से उसकी विदाई कर दिया। प्रेमिका अपने ससुराल में एक सप्ताह रहने के बाद अपने मायके लौट आई। ग्रामीणों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि प्रेमिका अपनी शादी से नाखुश थी और यही कारण था कि ससुराल जाने के बाद भी वह अपने प्रेमी आकाश से बातचीत करती रही। मायके आने के बाद प्रेमी युगल एक दूसरे से फिर मुलाकात करना शुरू कर दिए। इसकी जानकारी होने पर परिजनों द्वारा फिर आपत्ति जताई गई। परिजनों द्वारा लगातार विरोध किए जाने के चलते प्रेमी युगल काफी परेशान हो गए। दोनों एक दूसरे के साथ नहीं जीना मरना चाहते थे, ऐसे में दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

    जहर खाने के बाद चले गए अपने-अपने घर

    जहर खाने के बाद चले गए अपने-अपने घर

    बताया जा रहा है कि शनिवार की रात में घर से थोड़ी दूरी पर दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद दोनों अपने अपने घर चले गए। रात में घर पहुंचने के बाद दोनों सो गए। सुबह में परिवार के लोग उठे तो उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में गांव वालों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक युवती की मौत की सूचना मिली है पूछताछ की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+