Lok Sabha Election 2024: इस बार वाराणसी से सिर्फ 7 उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव, पहली बार सबसे कम प्रत्याशी

Varanasi Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वाराणसी लोकसभा सीट से पहली बार ऐसा हो रहा है जब सबसे कम प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इस बार इस लोकसभा सीट से महज 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

आंकड़ों की माने तो वाराणसी लोकसभा सीट के चुनावी इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब इस लोकसभा सीट से महज सात उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। हालांकि नामांकन पत्र की जांच के बाद इस लोकसभा सीट पर कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे।

lok-sabha-election-2024-this-time-only-7-candidates-are-contesting-from-varanasi

लेकिन शुक्रवार को नामांकन वापसी के दौरान राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी के पारस केसरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में अब इस लोकसभा सीट पर सात उम्मीदवार ही मैदान में हैं। अब वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की जनता इन सातों प्रत्याशियों में से किसी एक को अपना सांसद चुनेगी।

देखें वाराणसी लोकसभा सीट के प्रत्याशियों की लिस्ट

  1. अजय राय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  2. नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी
  3. अतहर जमाल लारी, बहुजन समाज पार्टी
  4. गगन प्रकाश यादव, अपना दल कमेरावादी
  5. कोली शेट्टी शिवकुमार, युग तुलसी पार्टी
  6. संजय कुमार तिवारी, निर्दलीय
  7. दिनेश कुमार यादव, निर्दलीय

1996 में 47 तो और 2014 में 42 प्रत्याशी थे मैदान में
वाराणसी लोकसभा सीट के इतिहास पर यदि ध्यान दिया जाए तो इस लोक सभा सीट पर साल 1996 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान सबसे अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 1996 लोकसभा चुनाव में इस लोकसभा सीट से 47 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था।

इसके अलावा 2014 में 42 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा जबकि 2019 में 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। वाराणसी लोकसभा सीट के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि इस बार वाराणसी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या दहाई से भी कम है।

41 प्रत्याशियों ने भरा किया था नामांकन
यहां यह भी बता दें कि साल 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कुल 41 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल किए जाने के बाद 33 प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर दिया गया।

बड़ी संख्या में प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त किए जाने के बाद इस बार वाराणसी लोकसभा सीट से महेश 7 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में बचे हैं। खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं इसलिए यह लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+