Lok Sabha Election 2024: मंगलवार को वाराणसी आएंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव, जनसभा को करेंगे संबोधित

Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में शनिवार को प्रियंका गांधी और डिंपल यादव ने रोड शो किया। अब मंगलवार को वाराणसी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के लिए स्थान का चयन किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि मोहन सराय में दोनों नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों नेताओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में तैयारी शुरू हो चुकी है।

lok-sabha-election-2024-rahul-gandhi-and-akhilesh-yadav-will-address-the-public-meeting

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता जनसभा स्थल पर भीड़ जुटाने तथा जनसभा स्‍थल की तैयारी को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं। सोमवार को जनसभा स्थल पर टेंट आदि लगाया जाना प्रारंभ हो जाएगा।

पीएम मोदी और अजय राय में सीधी टक्कर: वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं इंडिया गठबंधन द्वारा वाराणसी लोकसभा सीट से इस बार भी अजय राय को प्रत्याशी बनाया गया है।

वाराणसी में बहुजन समाज पार्टी द्वारा अतहर जमाल लारी और पीडीएम गठबंधन द्वारा गगन यादव को को टिकट दिया गया है। हालांकि वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अजय राय में सीधी टक्कर बताई जा रही है।

वाराणसी में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अजय राय के पक्ष में शनिवार को रोड शो करने के लिए पहुंचीं प्रियंका गांधी और डिंपल यादव के रोड शो में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। ऐसे में वाराणसी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जाएंगे।

इसके अलावा फूलपुर में भी राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा के दौरान काफी संख्या में समर्थक पहुंच गए थे और जमकर हंगामा किए थे। ऐसे में वहां पर जनसभा को संबोधित किए बिना ही राहुल गांधी और अखिलेश यादव दूसरी जनसभा में चले गए थे।

पूर्व में हुए मामलों को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर भी दोनों दलों द्वारा सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। रविवार को कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडेय जनसभा स्थल का निरीक्षण भी करने पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+