Lok Sabha Election 2024: वाराणसी से पीडीएम प्रत्याशी गगन यादव के भाई की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मातम
Lok Sabha Election 2024: वाराणसी लोकसभा सीट से पीडीएम गठबंधन के तहत अपना दल कमेरावादी पार्टी के प्रत्याशी गगन प्रकाश यादव छोटे भाई जगत प्रकाश यादव बुधवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जगत प्रकाश को बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया।
ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद गगन प्रकाश यादव के परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस समय गगन के भाई सड़क दूर्घटना में घायल हुए उस दौरान गगन यादव चुनाव प्रचार करने के लिए निकले हुए थे।

मूल रूप से लोहता थाना क्षेत्र के भट्ठी गांव के रहने वाले गगन प्रकाश यादव के भाई जगत प्रकाश यादव दोपहर में लोहता थाना क्षेत्र के नरइचा में बाइक से कहीं जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात बोलेरो ने उनको धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद बोलेरो सवार बोलोरो लेकर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने गगन प्रकाश को सूचना देने के साथ ही घायल जगत प्रकाश को पहले निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां घायल जगत प्रकाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर दिया।
इस दौरान गगन यादव ने अपने फेसबुक पर लिखा था कि ' दुर्घटना, बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचे'। गगन यादव द्वारा यह पोस्ट डालने के बाद लोगों द्वारा लगातार सवाल पूछा जाने लगा लेकिन गगन यादव ने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि बाद में गगन यादव द्वारा इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।
दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के नेता उनके घर पहुंच रहे हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...












Click it and Unblock the Notifications