Election: जैसे 10 लाख पार का नारा फेल हुआ, वैसे ही 400 पार का नारा भी फेल होगा, अजय राय ने बीजेपी पर बोला हमला

Varanasi Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वाराणसी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने एग्जिट पोल पर सवार उठाया।

अजय राय ने कहा कि जिस तरीके से वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 लाख वोटो से चुनाव जिताने का दावा किया जा रहा था। ठीक उसी तरह 400 पार का भी नारा दिया गया था।

lok-sabha-election-2024-ajay-rai-said-bjp-people-are-confusing-telling-lies

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने 10 लाख पार का नारा दिया था। लेकिन वाराणसी में पड़े हुए वोटो की संख्या 11 लाख 28 हजार 527 है।

ऐसे में इस बात से स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा झूठ बोला गया। और वाराणसी में इनका नारा झूठा साबित हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी तरह 400 पार का नारा लगाया गया था।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाया गया 400 पार का नारा भी झूठा साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह झूठे लोग हैं और इनका काम है झूठ बोलकर जनता को परेशान करना हाथों उत्साहित करना।

अजय राय ने यह भी कहा कि यह लोग झूठ बोलकर मनोवैज्ञानिक तरीके से लोगों को परेशान करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट फंसी हुई है।

काशी के लोगों ने अपने बेटे और अपने भाई को समर्थन दिया है तो आप सोच सकते हैं कि हिंदुस्तान में कौन सी चीज भारतीय जनता पार्टी जीत सकती है। उन्होंने कहा कि अधिकतर सीटों पर इंडिया गठबंधन चुनाव जीत रहा है।

अजय राय ने कहा कि वाराणसी के अलावा आप चंदौली देख लीजिए भदोही देख लीजिए इसके अलावा अधिकतर जगहों पर उनकी सीटें फंसी हुई हैं। चारों तरफ उनकी सीटें फंसी हुई हैं और मीडिया के माध्यम से बड़ी-बड़ी बात का कहलवाई जा रही है।

वोटिंग कम होने से बढ़ी धड़कन: दरअसल, वाराणसी लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय चुनाव मैदान में हैं।

इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी से अतहर जमाल लारी समेत वाराणसी में कुल सात उम्मीदवार इस बार चुनाव मैदान में हैं। इस बार वाराणसी में मतदान में भी कमी आई है ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+