UP: बाबा दरबार पहुंचे खेसारी लाल यादव, मांगी संघर्ष-2 की सफलता की दुआ, फैन्स को नहीं मिल पाई जानकारी

UP News: भोजपुरी सिंगर व अभिनेता खेसारी लाल यादव सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ दरबार में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे।

UP Varanasi News: भोजपुरी सिंगर और जाने-माने अभिनेता खेसारी लाल यादव सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचे। खेसारी लाल के साथ उनकी पत्नी के साथ ही उनके अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद खेसारी लाल वापस लौट गए।

खेसारी लाल यादव की टीम के सचिन पांडेय द्वारा बताया गया कि खेसारी लाल यादव अपनी अपकमिंग ब्लॉकबस्टर फिल्म संघर्ष-2 की सफलता के लिए बाबा विश्वनाथ दरबार में प्रार्थना करने पहुंचे थे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

Khesari Lal Yadav paid obeisance for the success of Sangharsh-2 at Baba Vishwanath Dham in Varanasi, UP

सचिन ने यह भी बताया कि खेसारी लाल यादव की ब्लॉकबस्टर फिल्म संघर्ष-2 अगले माह 29 जुलाई को रिलीज होने वाली है। ऐसे में सोमवार को खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी और टीम के अन्य सदस्यों के साथ बाबा दरबार में पहुंचकर दर्शन पूजन किया।

बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से पूजन करने के अलावा खेसारी लाल और उनकी पत्नी द्वारा बाबा का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक भी किया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों द्वारा खेसारी लाल यादव की फोटो भी बनाई गई।

वहीं फोटो जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को वाराणसी में खेसारी लाल यादव के आने की जानकारी हुई। यह भी बता दें कि भोजपुरी सिंगर और अभिनेता खेसारी लाल यादव वाराणसी में काफी चाहने वाले हैं। रतन सिंह यादव ने बताया कि उनको पहले से जानकारी होती तो वे खेसारी लाल यादव जी जरूर मिलने गए होते।

8 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा ट्रेलर: यह भी बता दें कि खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म संघर्ष 2 का ट्रेलर करीब एक महीने पहले वर्ल्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था।

इस चैनल पर 8 मिलियन से अधिक लोगों ने अभी तक ट्रेलर को देखा है। फिल्म के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं जबकि डायरेक्टर पराग पाटिल हैं। फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा मेघा श्री, माही श्रीवास्तव, कीर्ति यादव, सबा खान सहित अन्य एक्टर और एक्ट्रेस देखने को मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+