Kashi Vishwanath Temple: दो दिन बंद रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर, जानिए क्यों?

वाराणसी, 30 नवंबर: काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में निर्माण कार्य की वजह से मंदिर को 3 दिनों के लिए बंद किया गया है। वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया, 'काशी विश्वनाथ धाम का काम अब अंतिम चरण में है। ऐसे में मंदिर परिसर में कुछ निर्माण गतिविधियों की सुविधा के लिए 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद किया गया है।' उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को भी सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मंदिर बंद रहा था।

Kashi Vishwanath Temple will remain closed for public for two days

पीएम मोदी करेंगे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण 13 दिसंबर को करेंगे। लोकार्पण के बाद एक महीने तक 'दिव्य काशी भव्य काशी' के तहत कई आयोजन होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजनों को हरी झंडी दे दी गई है। इसके साथ ही फैसला किया गया है कि लोकार्पण से पहले एक दिसंबर से ही आयोजनों की श्रृंखला शुरू हो जाएगी। एक दिसंबर से विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रमुख मंदिरों व शिवालयों में भजन कीर्तन के साथ ही स्कूलों में रंगोली, पेंटिंग, डिबेट व क्विज प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।

काशी में दिखेगा देव दीपावली जैसे नजारा

लोकार्पण के दिन कई प्रमुख धर्माचार्य भी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा कर सकते हैं। इस दौरान काशी में फिर से देव दीपावली जैसा उत्सव देखने को मिलेगा। घाटों पर दीप सजेंगे और लेजर शो होगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को कैंप कार्यालय सभागार में कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के अवसर पर आगामी 13 दिसंबर से 14 जनवरी तक श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत "भव्य काशी दिव्य काशी" के तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

1 से 10 दिसंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

इससे पहले 1 से 10 दिसंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक विभाग यह आयोजन करेगा। इस दौरान रोजाना शाम पांच से सात बजे तक भव्य भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। शिक्षा विभाग प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय स्तर, न्याय पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जनपद स्तर पर कराएगा। इसके बाद विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+