काशी सांसद रोजगार मेला: मिलेगा लाखों का पैकेज, आ रही हैं ये कंपनियां, ऑनलाइन आवेदन से पहले देख लें डिटेल्स

काशी सांसद रोजगार मेला: प्रधानमंत्री की प्रेरणा से जिला प्रशासन द्वारा जनपद वाराणसी के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 04 एवं 05 जनवरी को राजकीय आईटीआई करौंदी में काशी सांसद रोजगार मेला-2025 का वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। काशी सांसद रोजगार मेला-2025 की तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने आयुक्त सभागार में नोडल बनाये गये सेवायोजन विभाग द्वारा आगामी तैयारियों की गहन जानकारी ली।

काशी सांसद रोजगार मेला-2025 में देश के विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 300 अति प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। मारुति सुजुकी, नेटएप्स, जोमैटो, साइंस आईटी सॉल्यूशन प्रा.लि. जैसी कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी।

Kashi Sansad Employment Fair

रोजगार मेले में फ्लिपकार्ट, अमेजन, क्विसकॉर्प, एसआईएस सिक्योरिटी, होटल ताज ग्रुप, द किंग रेस्टोरेंट, स्किल इंडिया इंटरनेशनल, जेएचवी कंस्ट्रक्शन, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लावा, बजाज मोटर्स, डिक्सन मोबाइल, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जी4एस सिक्योरिटी, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, वॉकारू इंटरनेशनल, जेके सीमेंट, एमआरएफ टायर्स, हैप्पी लाइफ आदि कंपनियां भाग लेंगी।

काशी एमपी रोजगार मेला-2025 में कंपनियां 180000 से 600000 रुपये के वार्षिक पैकेज पर नियुक्तियां करेंगी। जिलाधिकारी ने सुनिश्चित किया है कि भाग लेने वाली कंपनियों को काशी सांसद रोजगार मेला-2025 में बेरोजगार अभ्यर्थियों की भागीदारी दर्ज करने में कोई परेशानी न हो।

इसके लिए register.kashisansadrojgarmela.com पोर्टल विकसित किया गया है। जिलाधिकारी ने बेरोजगार अभ्यर्थियों से कहा है कि वे दिए गए पोर्टल पर अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर इस अवसर का निशुल्क लाभ उठा सकते हैं।

काशी सांसद रोजगार मेला-2025 में कक्षा-5/कक्षा-8/हाईस्कूल/इंटरमीडिएट/आईटीआई/डिप्लोमा/नर्सिंग/फार्मेसी/स्नातक/स्नातकोत्तर/बीबीए/एमबीए/बीटेक/एमटेक के छात्र-छात्राएं किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, चौकाघाट से संपर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+