Jal Jeevan Mission: वाराणसी में हर घर नल योजना को मिली गति, श्रम मंत्री ने गांवों में टंकियों का किया निरीक्षण

Jal Jeevan Mission: वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में सरकार के प्रयास तेज हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रम मंत्री अनिल राजभर ने मंगलवार को चिरईगांव क्षेत्र का दौरा कर जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकियों का निरीक्षण किया।

मंत्री अनिल राजभर ने गांव सथवा और मिल्कोपुर में टंकियों की मौजूदा स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से बातचीत की और जलापूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर घर तक स्वच्छ पानी की सुविधा जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए।

Jal Jeevan Mission varanasi har ghar nal yojana

निरीक्षण के दौरान श्रम मंत्री ने न केवल टंकियों का जायजा लिया, बल्कि मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर परिवार को समयबद्ध तरीके से स्वच्छ जल की सुविधा मिले।

योजनाओं की गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष जोर

मंत्री ने निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन की सभी परियोजनाओं में समयसीमा और गुणवत्ता का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कुछ घरों में अब भी पेयजल की सुविधा नहीं पहुंची है, ऐसे परिवारों को योजना से जोड़ने में कोई देरी न हो। प्राथमिकता के आधार पर इन परिवारों को लाभ दिया जाए।

जलपान कर जताया संतोष, पर जताई कुछ क्षेत्रों में चिंता

निरीक्षण के दौरान मंत्री अनिल राजभर ने नलकूप चालू कर उसकी गुणवत्ता की जांच की और जलपान भी किया। उन्होंने कहा कि जहां काम अच्छा हो रहा है वहां तारीफ होगी, लेकिन जहां लापरवाही सामने आएगी, वहां जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।

इस मौके पर ग्रामीणों से संवाद कर उन्होंने सुझाव भी लिए। कई ग्रामीणों ने पानी की नियमित आपूर्ति में समस्या बताई, जिस पर मंत्री ने तुरंत जल निगम के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि 12 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ हर घर नल योजना की प्रगति की समीक्षा की थी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि काम में गुणवत्ता होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी दिशा में श्रम मंत्री ने मौके पर जाकर प्रगति की वास्तविक स्थिति को देखा और बताया कि योजनाएं केवल कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+