दो घंटे में तय होगी Varanasi से Pune की दूरी, इंडिगो इसी माह शुरू कर रहा Direct Flight

इंडिगो एयरलाइंस के विमान द्वारा इसी महीने वाराणसी से पुणे के बीच से देवी मां सेवा प्रारंभ की जा रही है। एयरलाइंस द्वारा इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है और बुकिंग भी प्रारंभ हो चुकी है।

varanasi to pune flight

Varanasi के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पुणे के लिए सीधी विमान सेवा इसी माह के अंत में प्रारंभ होगी। विमान सेवा प्रारंभ किए जाने को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और एयरलाइंस द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विमानन कंपनी की वेबसाइट और काउंटर से बुकिंग भी प्रारंभ हो चुकी है।

varanasi flight

पूर्वांचल के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
यह विमान सेवा प्रारंभ हो जाने से वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के लोग आसानी से पुणे के लिए प्रस्थान कर पाएंगे। जारी शेड्यूल के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6E6476 प्रतिदिन वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रात्रि 1:40 बजे उड़ान भरेगा जो अलसुबह 3:50 बजे पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगा। हालांकि इससे पहले यही विमान 6E6798 बनकर प्रतिदिन रात 10:55 बजे पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा जो मध्य रात्रि में 1:10 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। इसके लिए विमानन कंपनी द्वारा शेड्यूल जारी करने के बाद बुकिंग भी प्रारंभ कर दी गई है।

pune to varanasi flight

देर रात तक जारी रहेगी विमान सेवा
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अभी तक रात 10:00 बजे तक ही विमान सेवाओं का संचालन हो पाता है। करीब साढ़े पांच साल पहले रनवे रिकार्पेन्टिंग के समय रात में ही विमानों का आगमन और प्रस्थान होता था। कोरोना काल में विमानों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, उसके बाद डोमेस्टिक विमानों का आवागमन प्रारंभ हुआ लेकिन अभी रात्रि में 10:00 बजे इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6E5292 सबसे आखिरी में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरता है। इस माह के लास्ट तक अर्थात 30 मार्च तक वाराणसी एयरपोर्ट से रात तक संचालित होने वाली यह अंतिम विमान सेवा है। हालांकि 31 मार्च से वाराणसी से पुणे के बीच विमान सेवा प्रारंभ हो जाने के बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से देर रात विमानों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।

समर शेड्यूल में बदलेगा विमानों का समय
वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि इस माह के अंत तक समर शेड्यूल जारी हो जाएगा। समर शेड्यूल जारी होने के बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से विभिन्न शहरों के लिए संचालित होने वाले विमानों की समय सारणी में बदलाव किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि विमानन कंपनियों द्वारा अभी तक नई समय सारणी उपलब्ध नहीं कराई गई है, हालांकि एक-दो दिन में उपलब्ध करा दी जाएगी। उसके बाद समर सीजन में उसी शेड्यूल के अनुसार विमानों का संचालन होगा।

Recommended Video

      वाराणसी पहुंचे राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने अखिलेश को लेकर दे दिया ये बड़ा बयान

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+