UP News: 'वो प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रत्याशी हैं', अजय राय ने कहा, उनकी कार और हेलीकॉप्टर की भी लें तलाशी

Varanasi Lok Sabha Election 2024: वाराणसी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को चुनाव प्रचार कर रहे थे इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा उनकी गाड़ी रोककर उनकी तलाशी ली गई।

बताया जा रहा है की तलाशी के दौरान उनकी गाड़ी में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। जांच पड़ताल और तलाशी करने के बाद पुलिस टीम द्वारा उन्हें आगे जाने दिया गया।

in-varanasi-ajay-rai-said-that-narendra-modi-car-should-also-be-searched

अब इस मामले को लेकर आ जा रहा है ने सवाल उठाया है। अजय राय ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी भी गाड़ी और हेलीकॉप्टर की तलाशी ली जानी चाहिए।

अजय राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी भी वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं। ऐसे में एक प्रत्याशी होने के नाते उनकी गाड़ी और हेलीकॉप्टर की भी तलाशी ली जानी चाहिए।

अजय राय ने कहा कि जब सभी प्रत्याशियों के वाहनों की तलाशी ली जा सकती है तो वाराणसी से प्रत्याशी होने के नाते नरेंद्र मोदी की गाड़ी की तलाशी क्यों नहीं ली जा सकती है।

कोरौता में ली गई तालाशी: दरअसल, इंडिया गठबंधन द्वारा अजय राय को वाराणसी से उम्मीदवार बनाया गया है। अजय राय वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को वह चुनाव प्रचार से लौट रहे थे इसी दौरान वाराणसी के गोपालपुर कोरौता बाजार में पुलिस टीम और मजिस्ट्रेट ने उनकी गाड़ियों को रोक लिया।

पुलिस द्वारा एक-एक कर उनके वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान अजय के समर्थकों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। अजय राय ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी भी दी है।

इससे नाराज अजय राय ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पुलिस जांच पर सवाल उठात हुए कहा कि प्रत्याशी होने के नाते उनकी गाड़ियों की जांच की जा रही है ऐसे में मोदी जी भी वाराणसी के प्रत्याशी हैं और उनकी गाड़ियों तथा हेलीकॉप्टर की भी जांच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+