सेक्स रैकेट की सूचना पर ग्राहक बनकर मकान में पहुंचे दरोगा साहब, नजारा देख उड़े होश
वाराणसी।
कोरोना संकट काल में भी देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा है। वाराणसी में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई पांडेयपुर-लालपुर मार्ग स्थित यशोदा नगर कालोनी में की गई है। पुलिसू को यशोदा नगर कालोनी के एक मकान में पिछले कई दिनों से अवैध धंधा चलने की खबर मिल रही थी। इसके बाद पांडेयपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय खुद ग्राहक बनकर मकान में पहुंचे। अंदर का नजारा देख वह हैरान रह गए। इसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचित किया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

दो महिलाएं और तीन पुरुष गिरफ्तार
वाराणसी के पांडेयपुर-लालपुर मार्ग पर स्थित यशोदा नगर कॉलोनी के एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का रविवार की दोपहर पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मकान से बरामद मोबाइल, फोटो और डायरी को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

ग्राहक बनकर पहुंचे थे दरोगा
जानकारी के मुताबिक, पांडेयपुर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय को सूचना मिली थी कि यशोदा नगर कॉलोनी में एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद रविवार की दोपहर दरोगा राजकुमार पांडेय ग्राहक बनकर मकान में पहुंचे। मकान के अंदर का नजारा होश उड़ाने वाला था। दरोगा जब आश्वस्त हो गए कि मामला गड़बड़ है तो उन्होंने एएसपी कैंट को सूचना दी।

पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
एसएसपी कैंट मोहम्मद मुश्ताक ने इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी के साथ मकान में छापा मारा। पूछताछ में पता चला कि मकान सुजीत जायसवाल नाम के शख्स का है, जिसमें एक तलाकशुदा व अन्य महिला किराए पर रहती हैं। करीब एक साल पहले सुजीत की पत्नी की मौत हो चुकी है। वह भी इसी मकान में ही रहता है। कैंट पुलिस के अनुसार, महिलाओं और पुरुषों से पूछताछ कर उनका नेटवर्क खंगाला जा रहा है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications