भोजपुरी गाने पर आईआईटी BHU के छात्रों ने किया डांस, जांच कमेटी गठित

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आईआईटी के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुरी गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल होने पर जांच कमेटी गठित

वाराणसी, 16 अगस्त: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस पर्व पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के आईआईटी के छात्रों ने भोजपुरी गाने पर डांस किया। इस दौरान वहां मौजूद किसी छात्र ने ही डांस कर रहे लोगों का वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को उसने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महामना की बगिया में छात्रों द्वारा अश्लील गाने पर डांस किए जाने को लेकर लोगों द्वारा तरह तरह के कमेंट किए जाने लगे। फिलहाल इस मामले में एक समिति का गठन कर जांच कराई जा रही है।

Varanasi IIT BHU Video Viral

जिमखाना ग्राउंड में आयोजित हुआ था कार्यक्रम
बताया जा रहा है कि आईआईटी बीएचयू के जिमखाना ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के बाद वहां पर छात्रों द्वारा नृत्य किया जाने लगा। पहले छात्रों ने देशभक्ति गानों पर नृत्य शुरू किया। देशभक्ति गानों पर नृत्य करने के बाद किसी छात्र ने भोजपुरी गाना बजाने की डिमांड कर दी। हालांकि वहां मौजूद लोगों द्वारा साउंड सिस्टम के माध्यम से हुआ गाना बजाने से मना कर दिया गया। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि झंडारोहण करने के बाद वहां मौजूद अधिकारी चले गए थे। साउंड सिस्टम ऑपरेट करने वाले व्यक्ति द्वारा भोजपुरी गाना नहीं बजाया गया उसके बाद एक छात्र अपने मोबाइल को साउंड सिस्टम से कनेक्ट कर लिया। कनेक्ट करने के बाद उसने पवन सिंह द्वारा गाया हुआ भोजपुरी गाना "लगावेलू जब लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्ट्रिक्ट" को बजा दिया और उसी पर सभी छात्र छात्राएं नृत्य करने लगे।

कैंपस में अश्लील गानों पर डांस बर्दाश्त नहीं
इस मामले के सामने आने के बाद नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया(एनएसयूआई) के अध्यक्ष राणा रोहित ने कहा कि अश्लील गाने पर आईआईटी बीएचयू कैंपस में डांस किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके द्वारा आईआईटी बीएचयू के निदेशक को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग भी की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कार्यवाही नहीं की जाती है तो विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+