महिला ने प्रेमी के हाथों कराई पति की हत्या, अरेस्ट हुए 4 लोग बोले- गला दबाकर मारा था उसे

वाराणसी। यूपी के वाराणसी की चेतगंज थाना पुलिस ने एक मर्डर केस का खुलासा किया है। यह मर्डर एक पति का हुआ था, जिसमें उसकी पत्नी और प्रेमी को अरेस्ट किया गया है। पकड़े गए कुल 4 आरोपियों ने हत्या की वारदात की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि महिला के पति को गला दबाकर मारा था। जबकि, मृतक के परिजनों को लग रहा था कि बीमारी से उसकी मौत हुई। हत्यारोपी महिला के बारे में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि उसने टीबी के मरीज पति की मौत को स्वभाविक मौत बता दाह संस्कार करवा दिया था।

यह है मृतक की पहचान

यह है मृतक की पहचान

मृतक की पहचान पान व्यवसायी संतोष चौरसिया के रूप में हुई। बीते 21 जुलाई को उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पत्नी का नाम रूपा चौरसिया है। सीसीटीवी फुटेज से चेतगंज पुलिस को सुराग मिला। जिसके बाद रूपा चौरसिया और प्रेमी आमिर व 2 अन्य दोस्त रवि कसेरा और अमन गिरफ्तार किए गए।

21 जुलाई रात को रूपा ने प्रेमी संग वारदात की

21 जुलाई रात को रूपा ने प्रेमी संग वारदात की

आनंद कुलकर्णी ने बताया रूपा का प्रेम संबंध दालमंडी में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान करने वाले आमिर से था। संतोष को रास्ते से हटाने के लिए रूपा ने आमिर को असलहा खरीदने को पैसे भी दिए थे, लेकिन इसी बीच संतोष को टीबी हो गया। 21 जुलाई रात को रूपा ने प्रेमी आमिर और उसके दो साथियों को बुलाकर हत्या गला दबाकर कर दी।

मृतक की बहन के शक से खुला हत्या का राज

मृतक की बहन के शक से खुला हत्या का राज

संतोष की विवाहित बहन सरिता भाई के मौत के बाद गाजीपुर से भाभी रूपा के पास आकर रुकी थी। उसने आमिर और रूपा की बात को फोन पर सुना और साक्ष्य जुटाने के लिए उस दिन रात का सीसीटीवी फुटेज पड़ोसी के यहां जाकर देखा। फुटेज में आमिर 21 की रात घर में दो दोस्तों के साथ दाखिल होता है और फिर भोर में निकल जाता है। बहन सरिता ने अपने पति की मदद से पूरी बात चुपचाप पुलिस को बता दी। तब पुलिस द्वारा सर्विलांस और फुटेज की मदद से चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। ​जल्द ही हत्या की वारदात का खुलासा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+