वाराणसी पहुंचे सिंगर Hansraj Raghuwanshi, बोले- जीवन में एक बार काशी जरूर आना चाहिए
सिंगर हंसराज रघुवंशी मंगलवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किए। दर्शन पूजन करने के अलावा गंगा पार रेत पर एल्बम की शूटिंग भी किए।

मेरा भोला है भंडारी... गाने से चर्चा में आए सिंगर Hansraj Raghuwanshi इस समय वाराणसी में हैं। वाराणसी में वे अपने एलबम की शूटिंग करने के लिए आए हैं। मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में हंसराज रघुवंशी ने दर्शन पूजन किया। इसके अलावा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गंगा पार रेत पर वे गाना गाते नजर आ रहे हैं।

फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाए
वाराणसी में गंगा पर रेत पर हंसराज रघुवंशी शंभू... मेरा तू ही तू... गाना गाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रेत पर टहल रहे लोगों के साथ उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि एलबम की शूटिंग करने के बाद हंसराज रघुवंशी अपने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाए। उसके बाद मंगलवार को सुबह में श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचे और दर्शन पूजन किए। मंदिर में दर्शन पूजन करते समय भी लोग उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए।

जीवन में एक बार काफी अवश्य आना चाहिए
वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने के बाद सिंगर हंसराज रघुवंशी ने कहा कि काशी में जो सुख शांति और वैभव है वह तीनो लोक में कहीं नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा का दर्शन करने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि आत्मा का परमात्मा से मिलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में काशी दर्शन के लिए जरूर आना चाहिए। कम से कम एक बार तो काशी आना ही चाहिए। काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करने के बाद हंसराज रघुवंशी एलबम की शूटिंग करने के लिए प्रस्थान कर गए।

काशी में फिल्म से लेकर एल्बम की हो रही शूटिंग
काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किए जाने के बाद काफी संख्या में पर्यटकों का वाराणसी आगमन हो रहा है। पर्यटकों के अलावा काशी में फिल्म और एलबम की शूटिंग भी हो रही है। अभी कुछ दिन पहले अपकमिंग फिल्म भोला की शूटिंग करने के लिए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन वाराणसी आए थे। वाराणसी में गंगा किनारे के अलावा गंगा नदी में बोट पर और कई अन्य स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की गई। इसके अलावा काशी के घाटों पर साउथ इंडियन फिल्मों की भी कई शूटिंग पूर्व में की गई हैं। गंगा घाट किनारे रहने वाले लोगों का कहना है कि काशी में गंगा घाट किनारे अब आए दिन लाइट एक्शन कैमरा गूंजते रहते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications