Gyanvapi Shivling: ज्ञानवापी मामले में वाराणसी कोर्ट का बड़ा फैसला, जल्द तारीख होगी तय
Gyanvapi News Varanasi: वाराणसी कोर्ट ने शुक्रवार को ज्ञानवापी विवादित स्थल से जुड़े एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। विवादित स्थल को ढकने वाले खराब हो चुके सीलिंग कपड़े को बदलने की अनुमति कोर्ट ने दे दी है। हालांकि तारीख का फैसला अभी किया जाना है। हिंदू पक्ष के वकील शुभांशु चतुर्वेदी ने इस मामले में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कोर्ट ने विवादित स्थल को ढकने वाले खराब हो चुके सीलिंग कपड़े को बदलने की स्वीकृति दे दी है। 29 अक्टूबर को एक और सुनवाई होगी जिसमें सीलिंग कपड़े को बदलने की तारीख तय की जाएगी। ज्ञानवापी परिसर में कोर्ट के आदेश पर हुई सर्वेक्षण के दौरान शिवलिंग मिलने के बाद उस क्षेत्र को सील कर दिया गया था। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि सील किए गए हिस्से में मौजूद मछलियों को वुजूखाने में स्थानांतरित किया जाए। लेकिन अब, सीलिंग कपड़ा पूरी तरह खराब हो चुका है ऐसे में, वराणसी जिला अदालत ने क्षेत्र की सुरक्षा बनाए रखने और विवादों को रोकने के लिए नया कपड़ा लगाकर दोबारा सील करने का फैसला लिया है।

ज्ञानवापी मामला ट्रायल नंबर 18/22 का है, जिसमें जिला और सिविल कोर्ट के आदेश पर एएसआई सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान, वजूखाना नामक जगह के अंदर एक शिवलिंग मिला था। चूंकि यह मामला बेहद संवेदनशील था। इसलिए इलाके को सील कर अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में रखा गया है। 12 सितंबर 2022 को वाराणसी जिला न्यायालय ने विवादित परिसर में हिंदू देवी-देवताओं की दैनिक पूजा-अर्चना की अनुमति मांगने वाली पांच हिंदू महिलाओं की याचिका पर आपत्तियों को खारिज कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications