Aamir Khan-Gauri Wedding: सैफ-करीना की तरह आमिर खान गौरी संग करेंगे रजिस्टर मैरिज, क्‍या होगा धर्म-परिवर्तन?

Aamir Khan-Gauri Wedding: बॉलीवुड के मशहूर एक्‍टर अमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से मशहूर आमिर खान 61 वर्ष की उम्र में तीसरी बार शादी रचाने जा रहे हैं। आज यानी 5 जुलाई को आमिर खान अपने से 14 साल छोटी प्रेमिका गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

आमिर खान की इस तीसरी शादी को लेकर फैंस बहुत ही उत्‍साहित हैं लेकिन इस बार शादी बिना गाजे-बाजे के होगी। इनकी शादी में किसी भी तरह का ग्रैंड सेलिब्रेशन नहीं हो रहा। यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े आमिर खान के सबसे करीबी दोस्त सलमान खान और शाहरुख खान भी इस शादी में शिरकत नहीं करेंगे।

Aamir Khan Gauri Spratt

आमिर खान और गौरी कैसे करेगी शादी?

अमिर खान और गौर स्‍प्रैट ये शादी मुंबई स्थित अपने घर में बड़ी ही सादगी से कर रहे है। बॉलीवुड एक्‍टर सैफ अली खान और करीना कपूर की तरह ये कपल भी स्‍पेशल मैरिज एक्‍टर के तहत रजिस्‍ट्रेशन करवाकर शादी के बंधन में बंधेंगे। जिसमें केवल आमिर और गौरी का परिवार और करीबी दाेस्‍त ही शामिल होंगे। रजिस्‍टर्ड मैरिज के बाद आमिर के घर पर ही एक छोटा सा सेलिब्रेशन होगा। जहां दोनों परिवार एक साथ मिलकर नए जोड़े को आशीर्वाद देंगे।

Aamir Khan Gauri Spratt

क्‍या गौरी का होगा धर्म परिवर्तन?

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत रजिस्टर्ड मैरिज के जरिए कर रहे हैं। विवाह किसी धार्मिक रीति-रिवाज या निकाह के बजाय कानूनी प्रक्रिया के तहत संपन्न होगा। इसी वजह से गौरी के धर्म परिवर्तन की कोई आवश्यकता नहीं है। स्पेशल मैरिज एक्ट का उद्देश्य अलग-अलग धर्मों के लोगों को बिना अपना धर्म बदले विवाह करने की कानूनी सुविधा देना है। इसलिए उपलब्ध जानकारी के अनुसार गौरी अपना धर्म नहीं बदलेंगी और दोनों अपने-अपने धार्मिक विश्वासों को बरकरार रखते हुए शादी के बंधन में बंधेंगे।

Aamir Khan Gauri Spratt

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट का एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री से सीधा नाता नहीं रहा है, लेकिन वह बिजनेस सेक्‍टर में एक जाना-माना नाम हैं। मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली गौरी स्प्रैट की मां भारतीय और पिता आयरिश मूल के हैं। वह लंबे समय से कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ी रही हैं और उन्होंने लाइफस्टाइल, फैशन और ब्यूटी से जुड़े कई बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।

आमिर खान और गौरी की कैसे शुरू हुई लव-स्‍टोरी?

आमिर और गौरी के बीच की पहचान कोई नई नहीं है, बल्कि दोनों एक-दूसरे को करीब 25 वर्षों से जानते हैं। हालांकि, उनके बीच के इस रिश्ते का स्वरूप कुछ साल पहले ही बदलना शुरू हुआ। समय के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। गौरी की भी पहले शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा है, जिससे आमिर की एक अच्छी और सहज ट्यूनिंग है।

आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी के साथ अपने इस खास रिश्ते का खुलासा किया था। मीडिया के साथ बातचीत में आमिर ने कहा था कि मुझे ऐसा जीवनसाथी मिल गया है, जिसके साथ वह खुद को बहुत ही सहज और खुश पाते हैं। इसके बाद दोनों को कई सार्वजनिक मौकों पर साथ देखा गया है।

Aamir Khan Gauri Spratt

आमिर खान पहले दो बार कर चुके हैं लव मैरिज?

आमिर खान के जीवन का यह तीसरा वैवाहिक सफर होगा। इससे पहले उनकी दो शादियां हो चुकी हैं, जो आपसी सहमति से समाप्त हुईं। आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे, जुनैद खान और आयरा खान हैं। लगभग 16 वर्षों तक साथ रहने के बाद, आमिर और रीना ने साल 2002 में तलाक ले लिया था।

Aamir Khan Gauri Spratt

फिल्‍ममेकर किरण राव से भी आमिर ने की थी लव मैरिज

पहली शादी टूटने के बाद, आमिर खान ने साल 2005 में फेमस फिल्‍ममेकर किरण राव से शादी की थी। दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है। किरण और आमिर का यह रिश्ता करीब 15 साल तक चला। इसके बाद साल 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच बेहतरीन दोस्ती है और वे मिलकर बेटे आजाद की परवरिश कर रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आमिर खान के सभी बच्चों के साथ गौरी स्प्रैट की बॉन्डिंग बहुत मजबूत बताई जाती है। दोनों परिवारों ने मिलकर इस नए रिश्ते को पूरे दिल से स्वीकार किया है।

Love Story: 3 बच्चों के पिता आमिर को एक बेटे की मां Gauri Spratt से क्यों हुई मोहब्बत? बयां किए जज्बात
Love Story: 3 बच्चों के पिता आमिर को एक बेटे की मां Gauri Spratt से क्यों हुई मोहब्बत? बयां किए जज्बात
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+