वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का पता सबसे पहले किसको चला? टीम से बाहर का है वह इंसान

Vaibhav Sooryavanshi: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिला। बिहार के रहने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रख दिया। वे भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इस ऐतिहासिक पल के बाद हर कोई जानना चाहता था कि वैभव ने यह खुशखबरी सबसे पहले किसे दी।

पिता को कमरे में जाकर दी खुशखबरी

वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को दिए इंटरव्यू में एक बेहद भावुक बात शेयर की। उन्होंने बताया कि डेब्यू कैप मिलने के बाद वे सबसे पहले अपने कमरे में गए। वहां उनके पिता संजीव मौजूद थे। वैभव ने बिना किसी देरी के सबसे पहले अपने पापा को इस कामयाबी के बारे में बताया।

Vaibhav Sooryavanshi

मां और कोच को भी किया याद

युवा बल्लेबाज ने अपने पिता के अलावा किसी और को तुरंत फोन नहीं किया। उन्होंने बताया कि पिता के बाद उनकी मां और बचपन के कोच रोमी सर को इस बात की जानकारी मिली। वैभव के मुताबिक, उनके पिता बेहद खुश थे। उन्होंने वैभव को बिना किसी दबाव के अपना स्वाभाविक गेम खेलने की सलाह दी।

तिलक वर्मा ने सौंपी डेब्यू कैप

मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी तिलक वर्मा ने वैभव को उनकी पहली इंटरनेशनल कैप सौंपी। तिलक ने वैभव का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह उनके और परिवार के लिए बहुत गर्व का दिन है। उन्होंने युवा खिलाड़ी को मैदान पर मुस्कुराते हुए निडर क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया।

ऐसा रहा वैभव का पहला मैच

अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में वैभव ने निडर होकर बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 10 गेंदों का सामना किया और 14 रनों की तेज पारी खेली। अपनी इस छोटी सी पारी में उन्होंने दो शानदार छक्के भी लगाए। हालांकि, वे बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हो गए।

भारतीय टीम को मिली हार

हालांकि वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत करते हुए दो छक्के जड़े लेकिन टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 190/7 का स्कोर बनाया, जवाब में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट से मुकाबल अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+