Love Story: 3 बच्चों के पिता आमिर को एक बेटे की मां Gauri Spratt से क्यों हुई मोहब्बत? बयां किए जज्बात

Love Story: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्ट' कहे जाने वाले आमिर खान आज 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने जा रहे हैं, अपनी रोमांटिक फिल्मों के जरिए लोगों को 'इश्क' का पाठ पढ़ाने वाले आमिर खान को असल जिंदगी में तीसरी बार मोहब्बत हुई है लेकिन उन्होंने इसे दुनिया से छिपाया नहीं बल्कि 'डंके की चोट' पर अपने प्यार का खुलासा किया और जोदरार ढंग से दुनिया को बताया कि 'हां वो बेंगलुरु की रहने वाली गौरी स्प्रैट के प्यार में गिरफ्तार हैं और अपने रिश्ते को उनके साथ बढ़ाने जा रहे हैं।'

खास बात ये है कि गौरी और आमिर की आज रजिस्टर्ड मैरिज है, जिसका मतलब ये हुआ कि गौरी ने आमिर के लिए अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया है। गौरतलब है कि अपने 60वें जन्मदिन पर यानी कि 14 मार्च 2025 को आमिर ने ऐलान किया था कि 'वो इन दिनों गौरी के साथ रिलेशनशिप में हैं।'

Aamir khan love story

उन्होंने कहा था कि 'हम दोनों 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं लेकिन दोनों के बीच में संपर्क खत्म हो गया था, करीब दो साल पहले एक इवेंट में मेरी कजिन ने गौरी से मुझे मिलवाया था और फिर हम एक-दूसरे के टच में आए। मैं उस वक्त ये सोचता था कि अब लाइफ के सारे कलर्स खत्म हो चुके हैं लेकिन गौरी ने मेरी सोच बदली।'

गौरी मुझसे प्यार करती हैं मेरे स्टारडम से नहीं: आमिर खान

'मैं उनसे जुड़ता चला गया और एक बार फिर मुझे उस चीज का एहसास हुआ जिसे शायद मैं भूल चुका था, यानी कि प्यार, हां मैं गौरी से प्यार करता हूं और वो भी मुझसे मोहब्बत करती हैं, खास बात ये है कि वो आमिर से प्यार करती हैं, उसके स्टारडम से नहीं।'

Aamir khan love story

आमिर खान ने इससे पहले दो शादियां की, दोनों टूटी

आपको बता दें कि आमिर खान ने इससे पहले दो शादियां की थीं और दोनों ही पत्नियों से उन्होंने टूटकर मोहब्बत की लेकिन दोनों ही शादियां नाकामयाब रहीं। उन्होंने पहली शादी 20 साल की उम्र में रीना से की थी, घरवाले इस इंटर रीलिजन शादी के खिलाफ थे तो दोनों ने छिपकर 1986 में कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद दोनों की शादी को घरवालों ने अपनाया था। रीना से आमिर को दो बच्चे 'जुनैद' और 'आयरा' हैं, लेकिन इस प्रेम कहानी का दुखद अंत साल 2001 में तब हुआ जब आमिर-रीना का तलाक हुआ।

Aamir khan love story

तीन बच्चों के पिता हैं आमिर खान, पूर्व पत्नियों से आज भी दोस्ती

भले ही आमिर से रीना अलग हो चुकी हों लेकिन बच्चों के लिए दोनों आज भी साथ हैं , राीना आज भी आमिर की हर फैमिली फंक्शन में नजर आती हैं। इस शादी के टूटने का बाद आमिर की लाइफ में किरण राव हैदरी की एंट्री हुई। दोनों फिल्म 'लगान' के सेट पर मिले थे, दोनों में मोहब्बत हुई और 28 दिसंबर 2005 को इन्होंने शादी कर ली। शादी के 6 साल बाद दोनों को एक बेटा आजाद हुआ लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

Aamir khan love story

मैं अपनी दोनों एक्स पत्नियों की इज्जत करता हूं: आमिर खान

आज तक किरण और रीना दोनों से तलाक की वजह आमिर ने नहीं बताई, हालांकि वो हमेशा कहते हैं कि 'मैं अपनी दोनों एक्स पत्नियों की इज्जत करता हूं, हमारे बीच में आज भी इंसानियत और दोस्ती का रिश्ता है। हमारे बीच में कोई कड़वाहट नहीं है। हम आज भी अपने बच्चों के खातिर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।'

गौरी स्प्रैट भी 6 साल के बेटे की मां हैं, हो चुका है तलाक

आपको बता दें कि जहां आमिर खान तीन बच्चों के पिता हैं, वहीं गौरी स्प्रैट भी तलाकशुदा और 6 साल के बेटे की मां हैं। उनके पहले पति और बेटे के बारे में कोई जानकारी फिलहाल मीडिया में मौजूद नहीं है। आपको बता दें कि गौरी की मां तमिलियन हैं और उनके पिता आइरिश हैं और वो ईसाई धर्म का पालन करती हैं।

आमिर की प्रोडक्शन कंपनी से जुड़ी हुई हैं गौरी स्प्रैट

वो काफी पढ़ी लिखी हैं, उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन-फोटोग्राफी में एफडीए किया है, उनके दादा जी फिलिप स्प्रैट स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं, वो इस वक्त 'आमिर खान फिल्म्स' यानी कि आमिर की प्रोडक्शन कंपनी से जुड़ी हुई हैं, गौरी एक सैलून डायरेक्टर हैं, इससे पहले वह 'स्प्रैट हेयर स्टूडियो' की मालकिन थीं, जिसे उन्होंने बाद में BBlunt को बेच दिया था।

यह पढ़ें: Teejan Bai: नहीं रहीं पंडवानी की 'सुर चिरैया' तीजन बाई, एम्स में ली अंतिम सांस, PM मोदी ने जताया शोक
यह पढ़ें: Teejan Bai: नहीं रहीं पंडवानी की 'सुर चिरैया' तीजन बाई, एम्स में ली अंतिम सांस, PM मोदी ने जताया शोक
यह पढ़ें: Gauri Spratt Age: 14 साल छोटी लड़की से तीसरी शादी कर रहे हैं 61 साल के आमिर खान, क्या करती हैं उनकी नई वाइफ
यह पढ़ें: Gauri Spratt Age: 14 साल छोटी लड़की से तीसरी शादी कर रहे हैं 61 साल के आमिर खान, क्या करती हैं उनकी नई वाइफ
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+