Alia Bhatt की Alpha के लिए Samay Raina ने बुक किया पूरा थिएटर, लोगों को याद आई MF हुस्सैन की दीवानगी

Samay Raina Books Theatre Alpha Movie: फेमस कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना (Samay Raina) इन दिनों अपने सुपरहिट शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' (India's Got Latent 2) को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं। अब समय रैना ने कुछ ऐसा किया है जिसकी चर्चा बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शर्वरी (Sharvari) की नई एक्शन फिल्म 'अल्फा' (Alpha) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

इस मौके पर समय रैना ने आलिया और शर्वरी को थैंक यू कहने के लिए मुंबई का पूरा की पूरा थिएटर ही बुक कर लिया है! इतना ही नहीं, समय ने इस थिएटर की सभी 250 टिकटें अपने फैंस को बिल्कुल फ्री में बांट दी हैं।

samay-raina-books-entire-theatre-for-alia-bhatt-alpha

समय रैना के इस कदम ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लोगों को सालों पुराना मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन (MF Husain) का माधुरी दीक्षित के लिए वो ऐतिहासिक क्रेज याद आ गया है।

'25 लाख में बिक गया शक्तिमान?', समय रैना के साथ मुकेश खन्ना का शॉकिंग कोलैब, वीडियो हुआ वायरल
'25 लाख में बिक गया शक्तिमान?', समय रैना के साथ मुकेश खन्ना का शॉकिंग कोलैब, वीडियो हुआ वायरल

क्यों बुक किया पूरा थिएटर? समय रैना ने खुद बताया

दरअसल, समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के पहले ही एपिसोड में आलिया भट्ट और शर्वरी अपनी फिल्म 'अल्फा' का प्रमोशन करने पहुंची थीं। यह एपिसोड इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए समय रैना ने इंस्टाग्राम पर लिखा-"मैं मुंबई में 'अल्फा' फिल्म देखने जा रहा हूं। मैंने इसके लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया है और मैं अपने 250 फैंस को वॉट्सऐप पर फ्री टिकट भेज रहा हूं। आलिया और शर्वरी इतनी कूल हैं कि वे मेरे शो के पहले एपिसोड में आईं, बस उन्हें प्यार और शुक्रिया कहने के लिए मेरा यह एक छोटा सा जेस्चर (तारीफ का तरीका) है। मैं दोनों से बहुत प्यार करता हूं और फिल्म देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं!"


लोगों को याद आई 2007 में एमएफ हुसैन की दीवानगी

समय रैना द्वारा पूरा थिएटर बुक किए जाने के बाद सिनेमा प्रेमियों को साल 2007 का एक मशहूर किस्सा याद आ गया। बात उस समय की है जब बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने लंबे ब्रेक के बाद फिल्म 'आजा नचले' से बड़े पर्दे पर वापसी की थी।

मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन, माधुरी दीक्षित के डाई-हार्ड फैन थे। जब यह फिल्म रिलीज हुई, तब हुसैन साहब दुबई में थे। माधुरी के प्रति अपनी इसी दीवानगी के चलते उन्होंने दुबई के प्रसिद्ध 'लैम्सी सिनेमा' का पूरा के पूरा थिएटर दोपहर के शो के लिए अकेले बुक करा लिया था, ताकि वे बिना किसी डिस्टर्बेंस के माधुरी की वापसी का जश्न मना सकें। आज करीब 19 साल बाद समय रैना ने आलिया और शर्वरी के लिए कुछ ऐसा ही नजारा दोबारा पेश कर दिया है।

कैसी है आलिया की फिल्म 'Alpha' और क्या है कहानी?

यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की यह पहली ऐसी फिल्म है जिसमें लीड रोल में कोई हीरो नहीं, बल्कि दो हीरोइंस (आलिया भट्ट और शर्वरी) हैं। फिल्म में अनिल कपूर और विलेन के रोल में बॉबी देओल भी हैं।

आलिया के मेंटर करण जौहर ने भी फिल्म का सपोर्ट करते हुए लिखा कि दर्शकों को थिएटर्स तक लाने के इस दौर में 'अल्फा' ने एक सॉलिड शुरुआत की है और हमें बिना किसी सोशल मीडिया टॉक्सिसिटी के इस बड़ी फिल्म का स्वागत करना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्ट मामले में समय रैना को लगाई फटकार, जानें इस केस में अब तक क्या-क्या हुआ?
सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्ट मामले में समय रैना को लगाई फटकार, जानें इस केस में अब तक क्या-क्या हुआ?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+