Bad Touch के आरोप में सहायक अध्यापक निलंबित, कक्षा 4 की छात्राओं ने की थी शिकायत
वाराणसी में Bad Touch के आरोप में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा एक सहायक अध्यापक को निलंबित किया गया, सहायक अध्यापक द्वारा छात्रों के साथ गंदी हरकत की गई थी
वाराणसी जिले के सेवापुरी ब्लाक अंतर्गत हाथी प्रथम प्राथमिक विद्यालय पर कार्यरत एक सहायक अध्यापक को बीएसए ने बुधवार को निलंबित कर दिया। शिक्षक पर कक्षा 4 की छात्राओं ने Bad Touch का आरोप लगाया था। इस मामले की जानकारी होने के बाद प्रधानाध्यापक द्वारा बीईओ शिकायत की गई थी। शिकायत बीएसए तक पहुंची तो उन्होंने अध्यापक को निलंबित कर दिया । इस मामले में जांच के लिए 2 सदस्य टीम भी गठित की गई है।

घटना के दिन मीटिंग में गए थे अन्य शिक्षक
घटना बीते 15 अक्टूबर की बताई जा रही है। 15 अक्टूबर को आवश्यक मीटिंग के चलते प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाली 4 सहायक अध्यापिकाएं और अन्य अध्यापक ट्रेनिंग के लिए चले गए थे। आरोप है कि इसी दौरान मौका देखकर वहां तैनात सहायक अध्यापक शैलेंद्र कुमार कक्षा 4 की छात्राओं को खेल खेलने के लिए क्लास रूम में बुलाया और छात्राओं को गलत स्पर्श किया। इस घटना के बाद छात्राएं काफी डर गई और छुट्टी होने के बाद घर जाने पर छात्राओं ने अपने परिजनों को इसके बारे में बताया। अगले दिन रविवार होने के चलते विद्यालय बंद था, उसके बाद सोमवार को परिजन स्कूल में पहुंचे और हंगामा किए।
बीईओ ने बीएसए से की थी शिकायत
हंगामा कर रहे ग्रामीणों को वहां मौजूद सहायक अध्यापिका और अन्य अध्यापकों ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। उसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) संजय यादव को उसके बारे में जानकारी दिए। बीईओ संजय यादव द्वारा इस घटना की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी गई। जानकारी होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया और जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications