Varanasi Airport पर शारजाह से आए दो यात्रियों के पास से 40 लाख का सोना, आईफोन और स्मार्टवॉच बरामद
वाराणसी एयरपोर्ट पर शारजाह से आए दो यात्रियों के पास से कस्टम टीम ने 40 लाख रुपए की सामग्री बरामद किया। एक यात्री बिहार का निवासी बताया गया तथा दूसरा वाराणसी जिले सारनाथ का निवासी है।

Varanasi Airport पर शारजाह से आए 2 यात्रियों के पास कस्टम टीम ने 40 लाखों रुपए का सोना, आईफोन और स्मार्ट वॉच बरामद किया है। दोनों यात्री शारजाह से वाराणसी आने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से वाराणसी आए थे और एयरपोर्ट पर कस्टम टीम द्वारा की जा रही जांच के दौरान पकड़े गए। दोनों यात्रियों के खिलाफ कस्टम टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।

एक बिहार का दूसरा वाराणसी का रहने वाला
दरअसल शारजाह से वाराणसी आने वाले यात्रियों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 184 शुक्रवार को शाम 4:00 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। हवाई अड्डे पर विमान उतरने के बाद मुख्य टर्मिनल भवन में कस्टम टीम द्वारा यात्रियों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मोहम्मद नबी नामक यात्री के बैग से कस्टम टीम ने 521 ग्राम सोना बरामद किया। इसी विमान से वाराणसी पहुंचे वाराणसी के सारनाथ निवासी मोहम्मद कलीम नामक यात्री के पास से कस्टम टीम ने 11 आईफोन और दो स्मार्टवॉच बरामद किया।

40 लाख रुपए के सामानों की हुई बरामदगी
कस्टम टीम द्वारा बताया गया कि बिहार के मुजफ्फरपुर के जिले निवासी मोहम्मद नबी नामक यात्री के पास से बरामद हुए सोने की कीमत 28 लाख रुपए के करीब आंकी गई है। इसी तरह वाराणसी जिले के सारनाथ निवासी मोहम्मद कलीम नामक यात्री के पास से बरामद हुए आईफोन और स्मार्ट वॉच की कीमत 12 लाख रुपए के करीब बताई गई। दोनों यात्रियों के पास से बरामद सोना, आईफोन और स्मार्ट वॉच को कस्टम टीम द्वारा जप्त कर लिया गया। उसके बाद दोनों के खिलाफ लिखा पढ़ी करते हुए आवश्यक कार्रवाई करके दोनों को छोड़ दिया गया।

50 लाख से अधिक के सामानों पर होती है कार्रवाई
कस्टम के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पुराने नियम के अनुसार 20 लाख रुपए से अधिक के सामान बरामद किए जाने पर यात्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाती थी। अब कस्टम में भी नहीं हम बदल गया है और नए नियम के अनुसार विदेश से आने वाले किसी यात्री के पास से 50 लाख रुपए से अधिक की सामग्री बरामद होने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। दोनों यात्रियों के बाद से क्रमशः 28 लाख और 12 लाख की सामग्री बरामद की गई थी ऐसे में लिखा पढ़ी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों को छोड़ दिया गया।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications