Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Varanasi News: वाराणसी में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, आधा दर्जन घाटों का संपर्क टूटा, नाविक चिंतित

UP Varanasi News: यूपी के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्‍तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्‍तर के चलते काशी के आधा दर्जन से अधिक घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है। जलस्‍तर बढ़ने के चलते गंगा नदी में नाव चलाने वाले नाविक एक बार फिर परेशान नजर आ रहे हैं।

नाविकों का कहना है कि यही हाल रहा तो एक बार फिर गंगा नदी में नाव संचालन पर रोक लगा दी जाएगी। ऐसे में नाविक व उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।

ganga-water-level-rising-rapidly-in-varanasi-up

केंद्रीय जल आयोग द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो वाराणसी में मंगलवार को एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा नदी के जलस्‍तर में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को दोपहर दो बजे वाराणसी में गंगा नदी का जलस्‍तर 64.6 मीटर दर्ज किया गया।

गंगा नदी का जलस्‍तर 65 मीटर पर पहुंचने के बाद गंगा नदी में नाव के संचालन पर रोक लगा दी जाएगी। मौजूदा समय में शाम पांच बजे तक ही नाव का संचालन हो पा रहा है, ऐसे में देर शाम को वाराणसी में नौका से भ्रमण करने के लिए आने वाले पर्यटक भी मायूस होकर लौट रहे हैं।

वहीं गंगा का जलस्‍तर बढ़ने के चलते सायं काल वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट पर होने वाली गंगा आरती के भी स्‍थान में परिवर्तन किया गया है। यही आलम रहा तो आरती स्‍थल में पुनः बदलाव संभव है। इसी तरह मणिकर्णिका घाट पर शवदाह के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वाराणसी में गंगा वाटर लेवल एक नजर में

मौजूदा स्‍तर (मंगलवार 2 बजे तक) 64.6 मीटर
चेतावनी स्तर 70.262 मीटर
खतरे का स्तर 71.262 मीटर
उच्चतम बाढ़ स्तर 73.901 मीटर

UP News: वाराणसी में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस तरह होगा दूसरों से अलग, जानकर आप भी कहेंगे वाह!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+