UP News: वाराणसी में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस तरह होगा दूसरों से अलग, जानकर आप भी कहेंगे वाह!
UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। आगामी 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका शिलान्यास किया जाएगा। उसके बाद स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। काशी में बनने वाला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में काशी की झलक दिखाई देगी।
जानकारों का कहना है कि इस स्टेडियम की डिजाइन इस तरीके से बनाई जा रही है, जिसमें काशी की झलक दिखाई देगी। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से स्टेडियम की डिजाइन को सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही क्रिकेट स्टेडियम के डिजाइन को सार्वजनिक किया जाएगा।

30,000 दर्शकों की होगी क्षमता
वाराणसी के राजातालाब तहसील के गंजारी गांव में बनाए जाने वाले इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को 30.86 एकड़ भूमि में मनाया जाना है। इस स्टेडियम में एक साथ 30,000 हजार दर्शक बैठकर क्रिकेट मैच का रोमांच उठा सकेंगे।
इस स्टेडियम का निर्माण 451 करोड़ रुपए खर्च कर किया जाएगा। जिसमें राज्य सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए 121 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसके अलावा स्टेडियम के निर्माण में बीसीसीआई द्वारा 330 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
यह भी बात सामने आ रही है कि 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्टेडियम के शिलान्यास किए जाने के दौरान कई स्टार क्रिकेटर भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए स्टार क्रिकेटरों को निमंत्रण भी भेजा गया है लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
सोमवार को मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी पहुंचे थे। वाराणसी पहुंचने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया। 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में बनने वाले इस स्टेडियम का शिलान्यास करने के साथ ही यहां पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
ऐसे में प्रधानमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेजी देखी जा रही हैं। मंगलवार को भी जिले के आला अफसर गंजारी गांव में पहुंचकर तैयारियों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही समय से सभी कार्याें को पूरा कर लेने का निर्देश भी दिया।












Click it and Unblock the Notifications