G20 Summit Varanasi: लोकनृत्य देख खुद को रोक नहीं पाए मेहमान, विदेशी महिला ने जमकर किया डांस: Video Viral
जी20 शिखर सम्मेलन वाराणसी में चल रहा है। सम्मेलन में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों से अतिथि वाराणसी पहुंचे हैं। इसी बीच नमो घाट पर घूमने आई एक विदेशी महिला ने डांस करना शुरू कर दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

G20 Summit वाराणसी में चल रहा है। इसमें शामिल होने आए मेहमानों का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि जी-20 समिट में शामिल होने आए मेहमान सोमवार को सायंकाल नामे घाट गए थे, जहां एक विदेशी महिला लोकनृत्य देखकर खुद डांस करने लगी और वही Video Viral हो रहा है।
दरअसल, वाराणसी में तीन दिवसीय जी 20 सम्मेलन का सोमवार को शुभारंभ हो गया। सोमवार को 100 वीं बैठक का आयोजन हुआ जिसमें अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और 34 अंतरराष्ट्रीय संगठनों सहित 19 देशों के डेलिगेट्स शामिल हुए। बैठक में 'महर्षि MAHARISHI' (Millets And Other Ancient Grains International Research Initiative) प्रस्ताव पेश किया।
बैठक संपन्न हो जाने के बाद विदेशी मेहमानों का जत्था नमो घाट पर पहुंचा। नमो घाट पर कलकारों द्वारा कहारवा और बमरसिया लोकनृत्य के माध्यम से विदेशी मेहमानों का स्वागत किया गया। इस दौरान लोकनृत्य को देखकर विदेशी मेहमान काफी प्रसन्न नजर आए।
इस दौरान एक विदेशी महिला डांस करते कलाकारों के पास पहुंच गई। वहां पहुंचकर विदेशी महिला भी डांस कर रही महिलाओं के साथ डांस करने से खुद को नहीं रोक पाई। विदेशी महिला को लोकनृत्य करते देख वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे।
विदेशी महिला को देख वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वहीं वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी जा रही है और लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि वाराणसी के नमो घाट पर भ्रमण करने के बाद सोमवार को सायंकाल विदेशी मेहमान क्रूज पर सवार होकर नमो घाट से ही दशाश्वमेघ घाट पर पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद विदेशी मेहमानों ने गंगा नदी में नौकायन भी किया।
उसके बाद मेहमान गंगा आरती देखने के लिए गंगा नदी के किनारे पहुंचे। वहां पहुंचने पर शंखनाद कर अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके अलावा डमरू दल ने डमरू बजाकर स्वागत किया। उसके बाद गंगा आरती देख मेहमान काफी खुश नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications