OLX पर पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय को बेचने का विज्ञापन, कीमत साढ़े सात करोड़

वाराणसी। खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से है, यहां ऑनलाइन सामान खरीद बिक्री के लिए मशहूर ऑनलाइन वेबसाइट ओएलएक्स (OLX) पर वाराणसी के प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय को बेचने के लिए किया गया पोस्ट शहरभर में चर्चा का विषय बन गया है। ओएलएक्स पर पोस्ट किए गए इस विज्ञापन में वाराणसी के प्रधानमंत्री कार्यालय की कीमत साढ़े सात करोड़ रुपए बताई गई है। वहीं, पोस्ट वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। चारों से भेलूपुर थाने में पूछताछ की जा रही है।

Recommended Video

    UP: PM Modi के Varanasi Office को OLX पर बेचने का डाला विज्ञापन, 4 हिरासत में | वनइंडिया हिंदी
    Four arrested on charge of advertisements on olx to sell PM parliamentary office

    वाराणसी के जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय की बिक्री का विज्ञापन पोस्ट किया गया था। बिक्री का विज्ञापन लक्ष्मीकांत ओझा नाम के यूजर की आईडी से शेयर किया गया था। ओएलएक्स पर पोस्ट किए गए इस विज्ञापन में वाराणसी के प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय के चार फोटो भी पोस्ट किए गए थे। विज्ञापन वाराणसी में चर्चा का विषय बन तो वहीं, बीजेपी के पदाधिकारी ने इसकी शिकायत एसएसपी अमित पाठक से की। जिसको संज्ञान में लेते हुए भेलूपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई।

    विज्ञापन सोशल मीडिया में वायरल होने लगा तो शाम के समय पुलिस ने उसे ओएलएक्स से डिलीट कराया। इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि जिस व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय की फोटो खींचकर के वेबसाइट पर अपलोड किया है उसे भी गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने ओ एल एक्स पर विज्ञापन क्यों दिया और किस नियत से दिया इसके बारे में उन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+