कभीं ओम प्रकाश राजभर के बेहद करीबी रहे नेता ने कहा- बनारस में राजभर को घुसने नहीं देंगे और दिखाएंगे काला झंडा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के कभी बेहद करीबी माने जाने वाले शशि प्रताप सिंह ने कहा कि वाराणसी में राजभर को प्रवेश करने नहीं देंगे और उनके लोग राजभर को काला झंडा दिखायेंगे

वाराणसी, 20 सितंबर : जब से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाए हैं तब से वह ओमप्रकाश राजभर पर हमलावर हैं। वाराणसी में 27 सितंबर को कार्यक्रम के लिए आ रहे ओमप्रकाश राजभर को लेकर उन्होंने कहा कि वाराणसी में ओमप्रकाश राजभर को घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय समता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उन्हें काला झंडा दिखाते हुए उनका विरोध करेंगे। ओमप्रकाश राजभर ने बनारस के साथ ठगी किया है और ऐसे ठगों को वे और उनकी पार्टी द्वारा वाराणसी में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

राजभर का पोस्टर जारी कर असलियत करेंगे उजागर

राजभर का पोस्टर जारी कर असलियत करेंगे उजागर

राष्ट्रीय समता पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह ने कहा कि वे सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर का पोस्टर जारी करके जनता के सामने ओमप्रकाश राजभर की असलियत को उजागर करेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ओमप्रकाश के बेटे द्वारा कहा जाता है कि जो उनकी पार्टी से निकल गया वह दगा हुआ कारतूस है। ऐसे में उन्‍होंने सवाल किया कि उस कारतूस को चलाने के लिए बंदूक कहां से आई? आगे उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि उनके पास बंदूक मऊ सदर के विधायक के पास से आई है। मऊ सदर विधायक पर एक ही लाइसेंस पर चार बंदूक खरीदने का आरोप है। उन्होंने कहा कि उन चार बंदूकों में से एक बंदूक ओमप्रकाश राजभर और एक-एक बंदूक राजभर के दोनों बेटों के पास है।

राजभर को ईडी और सीबीआई से लग रहा है डर

राजभर को ईडी और सीबीआई से लग रहा है डर

उन्होंने आगे कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने बीते 6 वर्षों में बलिया से लेकर बनारस तक अकूत संपत्ति बनाई है। ईडी और सीबीआई के डर से ओमप्रकाश राजभर और उनके बेटों को नींद नहीं आती है। बीते चुनाव में टिकट बेच कर ओमप्रकाश राजभर ने काफी पैसा एकत्र किया है। जो व्यक्ति 2017 में विधायक बना आज उसके पास रसड़ा से लेकर बनारस तक इतनी अकूत संपत्ति कहां से आई। सरकार द्वारा जो सुरक्षा दी गई है, सुरक्षा में तैनात सरकार के लोग संपत्ति के स्रोत के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। जब सरकार के हाथ पुख्ता सबूत लग जाएंगे उसके बाद ओमप्रकाश राजभर और उनके बेटों का हश्र काफी बुरा होगा।

माफियाओं का नाम लेकर अपने समाज के लोगों को डराया

माफियाओं का नाम लेकर अपने समाज के लोगों को डराया

शशि प्रताप ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर द्वारा माफियाओं का नाम लेकर अपने ही समाज के लोगों को डराया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि ओमप्रकाश राजभर से माफियाओं का संबंध जानने के बाद उनके समाज के लोग उनसे डरते थे। शशि प्रताप सिंह ने कहा कि जब वे अपनी राष्‍ट्रीय समता पार्टी बनाए तो राजभर समाज के लोगों के अंदर से भय समाप्त हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि झूठ की बुनियाद पर ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी बनाई है, यही कारण है कि मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, सोनभद्र सहित अन्य जगहों पर राजभर के पार्टी की नींव ढह रही है। अखिलेश यादव को लेकर ओपी राजभर द्वारा दिये गए बयान पर उन्‍होंने राजभर की तुलना चींटी और अखिलेश यादव की तुलना हाथी से किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+