Flashback 2022: Varanasi Airport पर संस्कृत में शुरू हुआ अनाउंसमेंट‚ आज भी हवाई यात्री करते हैं तारीफ
वर्ष 2022 में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए। जिसमें नया एटीसी भवन, शटल बस सेवा, 5 जी सेवा और संस्कत में अनाउंसमेंट शामिल हैं।

Flashback 2022: Varanasi Airport- वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वर्ष 2022 में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए। एयरपोर्ट पर शटल बस सेवा शुरू की गई इसके अलावा करोड़ों की लागत से तैयार नए एटीसी भवन का उद्घाटन भी किया गया। इन सबके अलावा कई अन्य कार्य भी हुए जो काफी चर्चा में रहे लेकिन वाराणसी एयरपोर्ट पर संस्कृत में अनाउंसमेंट शुरू किए जाने पर विमान यात्रियों द्वारा इसकी खूब सराहना की गई। आइए जानते हैं वर्ष 2022 में वाराणसी एयरपोर्ट पर क्या कुछ विशेष हुआ।

25 करोड़ से अधिक खर्च कर बना नया एटीसी भवन
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नया एटीसी भवन बनाने का कार्य वर्ष 2018 में प्रारंभ हुआ। भवन करीब आधा बनकर तैयार हुआ था उसी समय कोरोना के चलते काम पूरी तरीके से बंद हो गया। उसके बाद काम को पुनः प्रारंभ कराया गया और वर्ष 2022 में नया एटीसी भवन बनकर तैयार हुआ। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नए एटीसी भवन का निर्माण 25 करोड़ से अधिक रुपए खर्च कर करवाया गया। नए एटीसी भवन की ऊंचाई 32 मीटर है और 45000 वर्ग मीटर एरिया में इसका निर्माण कराया गया है। नए इसी भवन में विमानों को कंट्रोल करने के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाएं लगाई गई हैं। वर्ष 2022 में वाराणसी एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल द्वारा इसका शुभारंभ किया गया।
Recommended Video

एप्रन से टर्मिनल तक शुरू हुई शटल बस सेवा
वाराणसी एयरपोर्ट पर शटल बस सेवा ना होने के चलते यात्रियों को टर्मिनल भवन से एप्रन पर खड़े विमान के बीच की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती थी। विमान यात्रियों को सर्वाधिक समस्याओं का सामना गर्मी और बरसात के दिनों में करना पड़ता था। यात्रियों को समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट पर शटल बस सेवा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट पर विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली सभी विमानन कंपनियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के बीच कई बार बैठक हुई थी। बैठक के बाद भी इस बारे में कोई खास नतीजा नहीं निकला था। वर्ष 2022 में वाराणसी एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन से एप्रन तक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा व्हीकल लेन का निर्माण कराया गया। व्हीकल लेन का निर्माण कराए जाने के बाद वर्ष 2022 में वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों द्वारा शटल बस की सेवा भी प्रदान की जाने लगी।

वाराणसी एयरपोर्ट पर मिलने लगी 5 जी सेवा
वाराणसी समेत देश के 8 शहरों में एक साथ 5 जी की लांचिंग की गई। लांचिंग के समय वाराणसी में दो ही जगह 5 जी सेवा का शुभारंभ किया गया जिसमें पहला वाराणसी एयरपोर्ट था और दूसरा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर। लांचिंग के पूर्व ही कंपनी द्वारा वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केवल बिछाया जा चुका था और सभी उपकरण लगाए जा चुके थे। 5 जी लांच किए जाने के बाद भी कई दिनों तक वाराणसी एयरपोर्ट पर इसका ट्रायल चलता रहा। ट्रायल किए जाने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर इस सुविधा को प्रारंभ कर दिया गया। वर्तमान समय में वाराणसी एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को 5जी की सुविधा मिल रही है। यात्रियों का कहना है कि पहले वाराणसी एयरपोर्ट पर इंटरनेट चलाते समय स्पीड काफी कम रहती थी लेकिन अब एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में स्थित लाउंज में बैठकर इंटरनेट का स्तेमाल करते हुए विमानों का इंतजार करने में समय कब गुजर जाता है इसका एहसास नहीं होता।
इसी साल संस्कृत में शुरू हुआ अनाउंसमेंट
वाराणसी एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी द्वारा मिलकर वाराणसी एयरपोर्ट पर एक नई पहल शुरू की गई। वाराणसी एयरपोर्ट पर कोरोना गाइडलाइंस के साथ ही एयरपोर्ट से जुड़े सभी सूचनाओं का अनाउंसमेंट संस्कृत में किया जाने लगा। ऐसे में वर्ष 2022 में वाराणसी एयरपोर्ट देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट बन गया जहां संस्कृत में भी सूचनाओं को लेकर अनाउंसमेंट प्रारंभ हो गई है। वाराणसी एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में पहुंचने के बाद संस्कृत में की जाने वाली अनाउंसमेंट को सुनकर संस्कृत प्रेमियों व अन्य लोगों द्वारा इसकी काफी सराहना भी की गई। एयरपोर्ट निदेशक द्वारा बताया गया कि काशी प्राचीन नगरी है और ऐसे में काशी में संस्कृत भाषा में अनाउंसमेंट कराया जाना काफी आवश्यक लगा। इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण मुख्यालय के अधिकारियों से बात करने और बीएचयू से जुड़े लोगों के सहयोग से इसे प्रारंभ कराया गया। संस्कृत में अनाउंसमेंट प्रारंभ होने के बाद लोगों द्वारा इसकी काफी सराहना की गई। अब एयरलाइंस से भी इस बारे में बातचीत चल रही है। प्रयास है कि वाराणसी एयरपोर्ट पर हिंदी अंग्रेजी के साथ ही संस्कृत भाषा में विमानों से संबंधित सूचनाओं का भी अनाउंसमेंट किया जाए।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications