प्रतापगढ़ में यार्ड रीमॉडलिंग के कारण, बनारस से आने-जाने वाली 5 ट्रेनें 3 और 4 अक्टूबर तक रहेंगी निरस्त
प्रतापगढ़ स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जाना है जिसको देखते हुए बनारस स्टेशन से चलने वाली पांच ट्रेनों को निरस्त किया गया है, वहीं एक ट्रेन के मार्ग को परिवर्तित तथा एक ट्रेन को रीशेड्यूल किया गया है
वाराणसी, 22 सितंबर : प्रतापगढ़ स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जाना है जिसको देखते हुए बनारस स्टेशन से चलने वाली पांच ट्रेनों को निरस्त किया गया है, वहीं एक ट्रेन के मार्ग को परिवर्तित तथा एक ट्रेन को रीशेड्यूल करने का निर्णय लिया गया है। इसके बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार द्वारा गुरुवार को सूचना जारी की गई। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के परिपेक्ष्य में प्री नॉन इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य कराया जाएगा। ऐसे में पांच ट्रेनों को निरस्त किया गया है तथा एक ट्रेन को रिजलूल तथा एक का मार्ग परिवर्तित किया गया था।

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
- बनारस से 22 सितम्बर से 03 अक्टूबर,2022 तक प्रस्थान करने वाली 14213 बनारस-बहराईच अनारक्षित एक्सप्रेस गाड़ी निरस्त रहेगी।
- बहराईच से 23 से 04 अक्टूबर,2022 तक प्रस्थान करने वाली 14214 बहराईच-बनारस अनारक्षित एक्सप्रेस गाड़ी निरस्त रहेगी।
- बनारस से 22 सितम्बर से 03 अक्टूबर,2022 तक प्रस्थान करने वाली 15107 बनारस-लखनऊ अनारक्षित एक्सप्रेस गाड़ी निरस्त रहेगी।
- लखनऊ से 22 सितम्बर से 03 अक्टूबर,2022 तक प्रस्थान करने वाली 15108 लखनऊ-बनारस अनारक्षित एक्सप्रेस गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 05117/05118 बनारस-प्रतापगढ़-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ी 22 सितम्बर से 03 अक्टूबर,2022 तक निरस्त रहेगी।
इस ट्रेन का मार्ग किया गया परिवर्तित
- दुर्ग स्टेशन से 22 से 29 सितम्बर,2022 तक प्रस्थान करने वाली 18205 दुर्ग -नौतनवां एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज छिवकी-जीवनाथपुर-वाराणसी-वाराणसी सिटी -औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी ।
इस ट्रेन को किया गया रिशेड्यूल
- बनारस स्टेशन से 24,29,30 सितम्बर,2022 एवं 03 अक्टूबर,2022 को प्रस्थान करने वाली 15127 बनारस-नई दिल्ली काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस बनारस से एक घण्टे देरी से रिशेड्यूल कर चलाई जायेगी ।












Click it and Unblock the Notifications