ट्यूमर समझ दो माह के बच्चे का किया ऑपरेशन, निकला अ​विकसित भ्रूण

वाराणसी। अरविंद कुमार अपने दो माह के बच्चे के पेट में ट्यूमर की शिकायत लेकर 15 दिन पहले बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल पहुंचे थे। सोमवार को सर्जरी विभाग में बच्चे का ऑपरेशन किया गया तो ट्यूमर तो निकला ही, साथ ही एक अविकसित भ्रूण भी निकला। दो महीने के बच्चे के पेट में भ्रूण देख डॉक्टर्स भी हैरान रह गए।

जन्म से ही था पेट में गोला

जन्म से ही था पेट में गोला

बच्चे के पिता अरविंद कुमार ने बताया कि जन्म के समय से ही बच्चे के पेट में दाईं ओर एक गोला था। कई अस्पतालों में जांच कराई, लेकिन पता नहीं चल सका। वह बीएचयू पहुंचे और बच्चे की जांच करवाई। डॉक्टरों ने ट्यूमर की संभावना जताई, लेकिन यह भी संदेह था कि शायद यह अविकसित भ्रूण हो।

​पेट में पल रहा था बच्चा

​पेट में पल रहा था बच्चा

डॉ. सरिता चौधरी ने बताया कि इसे फीटस इन फिटू के नाम से जाना जाता है। बच्चे के पेट में ट्यूमर तो बड़ा था, लेकिन जब ऑपरेशन किया गया तो बड़ी आंत के पीछे ट्यूमर मिला। साथ ही अविकसित भ्रूण की रीढ़ की हड्डी, दिमाग, छाती, आंत और सिर बनना अभी शुरू हुआ था। हाथ-पैर नहीं बन पाया है। छाती, आंत और सर बना था।

भ्रूण का वजन करीब 500 ग्राम

भ्रूण का वजन करीब 500 ग्राम

डॉक्टर्स के मुताबिक, इससे पहले भी फीटस इन फिटू के दो और मामले आए थे, लेकिन ऐसी समस्या लड़कियों में थी। हर पांच लाख बच्चों में ऐसी समस्या निकल आती है। भ्रूण का वजन करीब 500 ग्राम है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+