Dev Diwali 2023: स्वर्ग की तरह सजी काशी, घाटों पर उमड़ी भारी भीड़, लेजर शो ने सबका मन मोहा
Dev Diwali 2023: कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में धूमधाम से देव दिवाली मनाई गई। विश्व प्रसिध्द देव दिवाली देखने के लिए देश-विदेश से करीब 10 लाख सैलानी काशी पहुंचे थे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 70 देशों के राजदूत भी देव दिवाली देखे।
देव दिवाली पर सरकार की तरफ से 12 लाख दीप जलाए गए जिसमें एक लाख दीप गए के गोबर के बने थे। इसके अलावा काशी के अलग-अलग स्थान पर स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा करीब 10 लाख दीप जलाए गए। गंगा नदी के किनारे ही नहीं बल्कि पूरे बनारस में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

वाराणसी के गंगा गोमती तट पर कैथी में स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर, काशी पंचकोसी परिक्रमा के तीसरे पड़ाव पर वरुणा नदी के किनारे स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर, वाराणसी के वरुणा नदी पर बने शास्त्री घाट सहित अन्य स्थानों पर भी असंख्य दीप जलाए गए।
देव दिवाली देख अभिभूत हुए विदेशी
इस साल काशी में देव दिवाली देखने के लिए 70 देशों के राजदूत व 150 डेलिगेट्स भी शामिल हुए। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार्टर विमान से उतरने के बाद राजदूत और डेलिगेट्स का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन में उन्हें टीका लगाया गया उनकी आरती उतारी गई तथा अंग वस्त्र भी भेंट किया गया। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विदेशी मेहमान सड़क मार्ग से सीधे नमो घाट पर पहुंचे जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया।
काशी के नमो घाट पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पहला दीपक जलाकर देव दिवाली का शुभारंभ किया गया। सीएम योगी द्वारा पहला दीपक जलाए जाने के बाद काशी के सभी घाटों पर दीप जलाए जाने लगे और ऐसा प्रतीत हुआ जैसे काशी स्वर्ग बन गई हो।

क्रूज पर सवार हो देखी देव दिवाली
नमो घाट पर मेहमानों का स्वागत करने और पहला दीप जलाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेशी मेहमानों के साथ क्रूज पर सवार हुए। क्रूज पर सवार होकर मुख्यमंत्री और विदेशी मेहमान गंगा नदी में सैर करते हुए काशी की अद्भुत छटा को देखकर अभिभूत नजर आए।
वाराणसी के चेत सिंह घाट पर आयोजित किया गया लेजर शो पर्यटकों और श्रद्धालुओं को खूब प्रभावित किया। इसके अलावा गंगा पार रेती पर रात में क्रैकर्स शो भी देव दिवाली की भव्यता में चार चांद लगा दिया। रात में काशी के विभिन्न घाटों पर तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चलते रहे। इस दौरान महादेव के भक्ति गाने पर विदेशी पर्यटक भी झूमते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications