Deputy CM Keshav Prasad Mouya बोले- पहले के सीएम तो लखनऊ के अपने बंगले से नहीं निकलते थे बाहर
Deputy CM Keshav Prasad Mouya दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी पहुंचे, वाराणसी में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले के CM अपने बंगले से बाहर नहीं निकलते थे
Deputy CM Keshav Prasad Mouya शनिवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे सरकारी कार्यों की समीक्षा किए और मंदिर में दर्शन करने के साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल भी हुए। सायं काल में सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर कॉलोनी में पूर्व में लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या किए गए बीजेपी नेता के घर पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही परिवार को सांत्वना दिए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी।

पूर्व सीएम पर साधे निशाना
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर भी निशाना साधे। पत्रकारों ने वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 100 दिन पूरा हो जाने को लेकर सवाल पूछा जिस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्तमान समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों का दौरा किया जा रहा है। यूपी के हर जनपद में सीएम योगी आदित्यनाथ भ्रमण और निरीक्षण भी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री तो अपने बंगले से बाहर नहीं निकलते थे।

निकाय चुनाव में सर्वाधित सीटें जीतने की तैयारी
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रदेश में अब गुंडा माफिया काफी डरे सहमे हैं। किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले अपने भविष्य के बारे में सोच लेना चाहिए। वहीं पार्टी के लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हमेशा प्रथम रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि इस बार भी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सर्वाधिक सीटें रहेंगी।

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर बनाए जाएं स्मार्ट विलेज
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में 694 ग्राम सभा हैं, ऐसे में स्मार्ट सिटी की तरह ही स्मार्ट विलेज भी बनाया जाए। मौजूद अधिकारियों से उन्होंने कहा कि जिन गांव में मनरेगा के तहत कार्य हो रहे हैं और सड़कों पर मिट्टी डलवाई जा रही है। ऐसे में उन काम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। वाराणसी में विभागीय बैठक और पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं संग बैठक करने के बाद शनिवार को सायं काल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या बीजेपी नेता पशुपतिनाथ के घर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ जिले के अन्य नेता भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications