वाराणसी में लगे पोस्टर- काशी की जनता करे पुकार, प्रियंका गांधी हो सांसद हमार
Varanasi News, वाराणसी। प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार मिलने के बाद से यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग की है। इसके लिए बाकायदा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर तक जारी कर दिए है।

वाराणसी में लगाये पोस्टर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से जारी किए गए इस पोस्टर में लिखा हुआ है कि काशी की जनता करे पुकार प्रियंका गांधी हो सांसद हमार। We Want Priyanka यानी जिस तरह से इस पोस्टर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोजपुरी का इस्तेमाल किया है। उसके जरिए यह संदेश देने की भी कोशिश की जा रही है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान प्रियंका गांधी को सौपे जाने के बाद भोजपुरी बेल्ट कहे जाने वाले पूर्वांचल में कांग्रेस नए जोश के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गई है।

सत्ता में फिर वापसी करेंगी कांग्रेस
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी ही कांग्रेस को मजबूत कर फिर से सत्ता में वापस लेकर आएंगी। इसलिए जरूरी है कि उनको वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा जाए। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने पर पीएम मोदी का सारा हिसाब किताब जनता कर देगी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी को वाराणसी से चुनाव लड़ाने का कांग्रेसी बहुत दिन से सपना संजोए हुए थे।

कार्यकर्ताओं में आया नया जोश
इतना ही नहीं प्रियंका गांधी के चुनावी मैदान में उतरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता एक के बाद एक नए नारे भी बना रहे हैं। प्रियंका को बनारस से चुनाव लड़ाने की मांग को आलाकमान कहां तक सुनती है यह तो बाद की बात है लेकिन यह जरूर है प्रियंका गांधी के राजनीति के अखाड़े में उतरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक नया जोश आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications