कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को मुख्तार अंसारी से जान का खतरा, बोले- योगी सरकार नहीं दे रही सुरक्षा

वाराणसी, 21 जनवरी। कांग्रेस नेता और पिंडरा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय शुक्रवार को अपने भाई स्वर्गीय अवधेश राय के हत्याकांड मामले में वाराणसी के एमपी एमएलए कोर्ट पहुंचे। दरअसल माफिया मुख्तार अंसारी पर कांग्रेस नेता अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय की हत्या करने का आरोप है। अजय राय इस मामले आई गवाह हैं। पहले इस हत्याकांड की सुनवाई प्रयागराज की हाईकोर्ट के एमपी एमएलए कोर्ट में होती थी, लेकिन अब कोर्ट ने इस मामले को वाराणसी एमपी एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है।

 Congress candidate said Yogi govt not giving security ever after court order

अजय राय ने अपने साथ राजनीति होने का आरोप लगाते हुए कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश के बावजूद मुझे सुरक्षा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का पिंडरा विधानसभा का प्रत्याशी और मुझे माफिया मुख्तार अंसारी से अपनी जान का खतरा है। इस बात को लेकर जब हमने न्यायालय में गुहार लगाई जिसके बाद न्यायालय ने आदेश दिया था कि इस मामले में मैं मुख्य गवाह हूं। इस बात को लेकर मुझे पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए, लेकिन आदेश के बावजूद अभी तक मुझे सुरक्षा नहीं दी गई है। मैं अपनी जान को जोखिम में डालकर गवाह की प्रक्रिया खत्म होने के बाद हमेशा जिरह की तारीख पर माननीय न्यायालय के सामने उपस्थित होता रहा हूं और आगे भी होता रहूंगा।

बता दें कि अजय राय के सगे बड़े भाई अवधेश राय की हत्या 3 अगस्त 1991 को उनके घर के बाहर हुई थी, जिसमें अजय राय की मुताबिक बारिश के समय में माफिया मुख्तार अंसारी भी उस वक्त हत्याकांड में मौके पर मौजूद था। अजय राय ने मुख्तार अंसारी सहित उनके गैंग पर मुकदमा दर्ज कराया था। वह इस मामले पर अब वाराणसी कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है। वाराणसी कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि अजय राय 5 बार से विधायक हैं, वर्तमान में पूर्व विधायक हैं पूर्वमंत्री है। वह अपने सगे बड़े भाई अवधेश राय की हत्या के मामले में मुख्य गवाह हैं। इस बार फिर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पिंडरा विधानसभा से प्रत्याशी भी घोषित किया है।

राघवेंद्र चौबे ने कहा कि अजय राय बाहुबली और माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ मुकदमा लड़ रहे हैं, लेकिन वर्तमान की सरकार मुख्तार अंसारी के नाम पर राजनीति करती है। अजय राय के जान को जोखिम में डाल रही है। अगर माननीय अजय राय जी को यदि जान - माल का नुकसान होता है तो इसका सीधा जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी होगी जो कोर्ट के आदेश के बावजूद भी उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं करा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+