वाराणसी। ऐसा शायद ही कोई हो जिसे खरीददारी करनी हो और उसे डिस्काउंट ले नफरत हो। अमूमन तो कुछ लोग भारी डिस्काउंट ऑफर्स के चलते ही खरीदादरी कर लेते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी का है। यहां के महमूरगंज में साड़ी की एक दुकान में डिस्काउंट ऑफर था। हालांकि ये कोई हल्का ऑफर नहीं था बल्कि 1 रुपए में 1 साड़ी का ऑफर था।
दुकानदार ने ऑफर के तहत यह शर्त रखी थी कि कम से कम 500 की खरीददारी करने के बाद ही 1 रुपए में 1 साड़ी वाला ऑफर काम करेगा। इसके बाद क्या था? यह खबर पूरे बनारस में आग की तरह फैली और कुछ ही देर में दुकान के सामने भारी भीड़ लग गई।
दुकानदार को ये उम्मीद तो थी कि ऑफर काम करेगा लेकिन ये हालत हो जाएगी कि पूरे शहर से लोग आने लगेंगे इसकी उम्मीद नहीं थी। एक समय हालत ये हो गई जब दुकान की भीड़ कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा। सड़कें हर ओर से जाम हो गईं। शहर के दिल महमूरगंज सिगरा रोड पर स्थिति ज्यादा खराब हो गई।