मंत्रालय ने दिया आदेश, अब इन अस्पतालों में साबुन से लेकर कंबल तक सब कुछ होगा खादी
खादी को ब्रांड बनाने में जुटी केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने फैसला लिया है PGI और AIIMS सरीखे अस्पतालों में अब सब कुछ खादी का होगा।

इस आदेश के तहत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान या एम्स (AIIMS) के अलावा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट चंडीगढ़ (PGI चंडीगढ़), जवाहर लाल नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल रिसर्च एजुकेशन एंड रिसर्च, पड्डुचेरी (JIPMER पुड्डुचेरी) और निमहंस बेंगलुरु सरीखे अस्पताल शामिल हैं। सभी अस्पतालों को भेजे गए आदेश की कॉपी में 45 सामानों की सूची है, जिन्हें इन अस्पतालों और स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ी स्वतंत्र संस्थाओं की ओर से प्रयोग में लाया जाना है।
ये है सामानों की सूची
इस सूची में कंबल, तमाम तरह के साबुन, पर्दे, मरीजों और डॉक्टरों के लिए गाउन सरीखी वस्तुएं शामिल की गई हैं। यह सूची बीते साल बनाई गई कमेटी की सिफारिशों पर तय की गई है। बता दें कि खादी के प्रमोशन के लिए जिम्मेदार संस्थान खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के लिए सबसे बड़ा संस्थागत ऑर्डर है।
मोदी सरकार आने के बाद KVIC ने तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) और भारतीय रेलवे सरीखे विभागों से करीब 94 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिल चुका है। KVIC के चेयरमैन वीके सक्सेना ने मंत्रालय के इस आदेश पर मुहर लगाते हुए कहा कि इसके जरिए खादी में काम करने वालों को काफी लाभ होगा।
ये भी पढ़ें: बिहार में यहां रेलवे ट्रैक को लोग मानते हैं भगवान, करते हैं रोज पूजा












Click it and Unblock the Notifications