व्यापारी के अपहृत बेटे को बरामद कर पुलिस ने 3 को किया अरेस्ट, एक बेटे की हो चुकी है हत्या

Varanasi news, वाराणसी। वाराणसी के लक्सा थाना में गुरुवार शाम एक व्यापारी के बेटे का अपहरण कर लिया गया। सूचना मिलते पुलिस हरकत में आई और रात में ही बच्चे को एक होटल से बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तीनों से पूछताछ की जा रही है।

घर पर अकेला था 11 साल का बेटा

घर पर अकेला था 11 साल का बेटा

मामला वाराणसी के लक्सा थाना इलाके के सिद्धगिरी बाग का है। यहां रहने वाले व्यापारी अनिल बजाज की महादेव किशन सर्विस एवं क्राकरी सेंटर के नाम शॉप है। अनिल का 11 साल का बेटा कार्तिक बजाज गुरुवार शाम घर पर अकेला था। इसी दौरान सिद्धगिरी बाग निवासी ऋषि सिंह नाम का युवक मुंह पर बांधकर अनिल के घर पहुंचा और कार्तिक पर दबाव बनाते हुए घर की तिजोरी की चाभी मांगी।

अपहरण कर होटल में ले गए

अपहरण कर होटल में ले गए

कार्तिक ने चाभी देने से इनकार किया तो अपने साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद 10 लाख रुपए नकद और पांच लाख रुपए के सोने की डिमांड की। रात करीब दो बजे परिजनों ने सिगरा क्षेत्र के अशोक होटल पहुंचकर तीन अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ कर सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनको गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में पहला नाम हुक्का बार संचालक राजू, दूसरा बाबू, तीसरा भाजपा नेता बंटी सिंह का बेटा ऋषि सिंह और विकास यादव निवासी औरंगाबाद लक्सा थाना शामिल है। हालांकि, मुख्‍य अभियुक्त अभी तक फरार है।

पिता ने लगाया आरोप

पिता ने लगाया आरोप

कार्तिक के पिता अनिल बजाज का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर लोगों ने लक्सा पुलिस स्टेशन का घेराव किया। कार्तिक के पिता अनिल बजाज का कहना है कि अपहरणकर्ता ऋषि सिंह पहले बच्चे से दोस्ती करता है। फिर हुक्काबार में हुक्का पिलाकर उसका वीडियो बनाता है।

अनिल के एक बेटे की हो चुकी है हत्या

अनिल के एक बेटे की हो चुकी है हत्या

बता दें, 19 जून 2006 को व्यापारी अनिल बजाज के बड़े बेटे चिराग बजाज का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। चिराग का शव गंगा पार रेती से बरामद हुआ था। सीओ प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवा रात अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बच्चे को एक होटल से बरामद कर लिया गया है। इनके घर, रास्तों और होटल से सीसीटीवी लेकर जांच की जा रही है। तीन लोग कस्टडी में हैं, जिनसे पूछताछ चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+