Varanasi: दूल्हे ने की ऐसी हरकत, भड़क गई दुल्‍हन, बोली- नहीं करुंगी शादी, ये तो मुझे बर्बाद कर देगा

Varanasi जिले में शादी के दौरान स्टेज पर दुल्हन और उसकी सहेलियों को देखकर दूल्‍हे के दोस्तों ने छींटाकशी करना शुरू कर दिया। लोगों के समझाने के बाद भी वे नहीं माने तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

Bride refuses to marry drunk groom in Varanasi

Varanasi जिले में अपनी ही शादी में दोस्तों के साथ शराब पीना एक दूल्हे को महंगा पड़ गया। स्टेज पर दुल्हन के आने के बाद दूल्हे के दोस्त उसकी सहेलियों को देखकर छींटाकशी करने लगे। इसके अलावा वरमाला पहनाते समय दुल्हन को पता चला कि दूल्हा भी शराब के नशे में है तो उसने शादी से इनकार कर दिया।

दुल्हन के शादी से इंकार किए जाने की जानकारी जब दूल्हे पक्ष को हुई तो वे लोग हैरान रह गए। शादी करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत चली लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। सुबह तक पंचायत चलने के बाद शादी नहीं हो सकी।

दरअसल, वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी करीब चार माह पहले जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली युवती के साथ में हुई थी। शादी के लिए बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ में स्थित एक लान को बुक किया गया था।

रविवार को धूमधाम से बारात हरहुआ स्‍थित लान में पहुंची जहां लड़की पक्ष वालों ने बारातियों की अच्छी खातिरदारी की। उसके बाद द्वारपूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दूल्‍हा स्टेज पर पहुंचा और अपने दोस्तों के साथ दुल्हन के आने का इंतजार करने लगा।

थोड़ी देर बाद दुल्हन भी अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची। स्टेज पर दुल्हन और उसकी सहेलियों के पहुंचने के बाद दूल्हे के दोस्त भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि दूल्हा और दूल्हे के दोस्‍त शराब के नशे में थे। लड़की पक्ष के लोगों द्वारा उन्‍हें स्‍टेज से उतरने के लिए कहा तो वे उतरने के लिए तैयार नहीं हुए।

उसके बाद दूल्‍हे के दोस्‍त स्‍टेज पर मौजूद महिलाओं लड़कियों को देखकर छींटाकशी करने लगे। यह बात वहां मौजूद लड़की पक्ष के लोगों को नागवार लगी लेकिन फिर भी लोग शांत रहे। इस दौरान दूल्‍हा भी अजीब हरकतें करता रहा। उसके बाद जयमाल का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

इस दौरान दुल्‍हन जब दूल्‍हे के गले में वरमाला पहनाई तो उसे पता चला कि दूल्‍हा भी शराब के नशे में है। वरमाला पहनाने के बाद वह स्‍टेज से उतरी और सीधे अपने कमरे में चली गई। कमरे में जाने के बाद उसने शादी से इंकार कर दिया।

दुल्‍हन के शादी से इंकार करने के बाद यह बात जब दूल्‍हे के परिजनों तक पहुंची तो वे लोग भी हैरान रह गए। पहले लड़की के परिवार वाले औ बाद में दूल्‍हे के भाई ने मान-सम्‍मान की गुहार लगाते हुए शादी करने के लिए दुल्‍हन को मनाया लेकिन वह नहीं मानी।

लोगों द्वारा बताया गया कि नाराज दुल्‍हन ने कहा कि जो व्‍यक्‍ति अपनी ही शादी के दिन शराब पीकर ऐसी हरकत कर रहा है, वह आगे न जाने क्‍या-क्‍या करे। उसने कहा कि इससे शादी करने से मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी और मैं शादी नहीं करुंगी।

इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बड़ागांव थानाक्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी लान में पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से पूछताछ कि इस दौरान भी दुल्‍हन अपनी जिद पर अड़ी रही।

बाद में शादी में हुए खर्च व सामानों के आदान प्रदान को लेकर दोनों पक्षाें में सुलह हुआ। सुलह होने के बाद बिना दुल्‍हन के ही बारात वापस लौटी गई, वहीं दुल्‍हन अपने परिजनों संग अपने घर चली गई। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। महिलाओं का कहना है कि दुल्‍हन ने बहुत ही अच्‍छा निर्णय लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+