Varanasi News: महिलाएं गा रही थीं मंगल गीत, बारात आने से पहले प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन
बुधवार को एक युवती की शादी होने वाली थी और घर में तैयारियां पूरी हो चुकी थी। लेकिन मंगलवार को हल्दी रस्म के बाद जब महिलाएं मंगलगीत गा रही थी, उसी समय दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

Varanasi जिले के मिर्जामुराद थाने से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी से एक दिन पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बुधवार को बारात आने वाली थी और शादी की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। दुल्हन के भाग जाने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस दुल्हन की तलाश कर रही है।

लॉन में धूमधाम से होने वाली थी शादी
युवती के शादी के लिए उसके परिजनों द्वारा लान की बुकिंग की गई थी और मंगलवार को रात में परिवार के पुरुष और रिश्तेदार शादी की तैयारियों में जुटे थे। वही घर पर हल्दी रसम बनाया जा रहा था और घर की महिलाएं दुल्हन को हल्दी लगाने के बाद मंगल गीत गा रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच किसी समय घर की महिलाओं को चकमा देकर दुल्हन चोरी छुपे घर से बाहर निकल गई और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर की महिलाएं जब दुल्हन के कमरे में गई तो वह नहीं मिली। उसके बाद लोगों ने घर और आसपास खोजबीन किया लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो पुरुषों को सूचना दी गई।
साइबर कैफे संचालक पर लग रहा आरोप
आसपास के लोगों और परिजनों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि गांव का ही रहने वाला एक युवक बाजार में साइबर कैफे चलाता है और उसी युवक से वह युवती प्रेम करती थी। यह भी कहा जा रहा है कि दुल्हन के फरार होने के बाद वह युवक भी अपने घर पर नहीं है। ऐसे में परिजनों द्वारा संभावना जताई जा रही है कि उसी युवक के साथ दुल्हन फरार हुई होगी। इधर दुल्हन के फरार हो जाने की सूचना मिलने के बाद दूल्हा पक्ष भी काफी परेशान है। क्योंकि दूल्हे के घर भी तैयारियां पूरी हो चुकी थी और बुधवार को धूमधाम से बारात निकलने वाली थी। वही इस बारे में मिर्जापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार राणावत द्वारा मीडिया कर्मियों को बताया गया कि प्रेमी युगल के फरार होने की जानकारी मिली है। परिजनों द्वारा बताए गए नंबर के आधार सर्विलांस टीम द्वारा युवती की तलाश जारी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications