शादी के दिन प्रेमी संग रफूचक्कर हुई दुल्हन, जानिए क्या हुआ फिर?

वाराणसी, 29 जून: यूपी के वाराणसी में एक दूल्हे के होश उस वक्त उड़ गए जब वह बारात लेकर पहुंचा, लेकिन दुल्हन समारोह स्थल पर नहीं मिली। बारात पहुंचने से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो चुकी थी। जब यह बात दूल्हे औ उसके परिवार को पता चली तो हंगामा मच। बारातियों में खलबली मच गई। उधर, किसी से मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने तुंरत एक्शन में आई और दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ लाई।

जौनपुर से आई थी बारात

जौनपुर से आई थी बारात

मामला वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र का है। धनगर बस्ती में जौनपुर के मुफ्तीगंज से बारात आई थी। रविवार को शादी होनी थी। घर में रिश्तेदार-नातेदार जुट गए थे। लड़की के परिवार वाले भी बेहद खुश थे। शनिवार की रात रिश्तेदारी में आई महिलाएं परिजनों संग गाना बजाना किया। इसके बाद सभी परिजन और रिश्तेदार खाना खाकर सो गए। रविवार तड़के दो बजे दुल्हन प्रेमी के साथ घर फरार हो गई। सुबह जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार के लोग थाने पहुंच गए और हंगामा कर दिया।

पुलिस ने दबिश देकर दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ा

पुलिस ने दबिश देकर दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ा

इस मामले में चौबेपुर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ सूचना के आधार पर परानापुर इलाके में दबिश दी। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ के बाद दुल्हन और उसके प्रेमी को मंडुवाडीह चौराहे से पकड़ लिया। दुल्हन अपने प्रेमी के साथ कहीं फरार होने की फिराक में थी। पुलिस ने गिरफ्तार प्रेमी को अपहरण की धारा में जेल भेज दिया।

पुलिस ने प्रेमी को भेजा जेल

पुलिस ने प्रेमी को भेजा जेल

पुलिस ने बताया कि कस्बे के एक इलाके में लड़की की रविवार को शादी होनी थी। इसके लिए बरात जौनपुर जिले के मुक्तिगंज से आने वाली थी। शादी पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इसके बाद दुल्हन के घरवालों ने थाने शिकायत की। पुलिस ने खोजबीन कर प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। साथ ही लड़की के प्रेमी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+