जूस पिलाकर किया बेहोश और पेंचकस से गोदकर मार डाला, स्कूल की GF ने BF को दी दर्दनाक मौत, गिरफ्तार

वाराणसी में 26 मई को हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बेरहमी से इस हत्या को अंजाम देने वाली और कोई नहीं बल्कि मृतक की बचपन की गर्लफ्रेंड ही निकली, जिसने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर पेंचकस से गोदकर देवांश यादव नाम के युवक को मौत के घाट उतारा।

हत्यारों की जुबानी, हत्या की कहानी
बता दें कि देवांश और उसे मारने वाली उसकी प्रेमिका अनुष्का दोनों फर्रुखाबाद के ही रहने वाले हैं। दोनों ने क्लास 6 से 9वीं तक एक साथ कानपुर के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है। गिरफ्तार होने के बाद अनुष्का ने बताया कि "देवांश मुझसे जबरदस्ती मिलना चाहता था। मुझे काफी परेशान करता था। इससे मैं काफी परेशान चल रही थी। इसलिए मैने अपने दो दोस्तों शादाब और राहुल के साथ मिलकर देवांश की हत्या करने का प्लान बनाया।''

boyfriend Made unconscious by giving sleeping pills in juice and killed with screwdriver by his gf

आगे हत्यारी अनुष्का बताती है कि "मैंने देवांश को वॉट्सऐप कॉल करके वाराणसी बुलाया। यहां आकर देवांश अस्सी के पैराडाइज होटल में ठहर गया था। मैंने अस्सी नाला पुलिया के पास इटिऑस कार में देवांश को बैठाया। गाड़ी शादाब चला रहा था। जबकि राहुल स्कूटी से कार के पीछे-पीछे चल रहा था। इस दौरान मैंने देवांश को जूस में नींद की गोली का पाउडर मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया।"

"देवांश के बेहोश होने के बाद हम लोगों ने गाड़ी को चंदौली के रास्ते पर डाल दिया। मगर, इसी बीच देवांश को होश आने लगा। जिससे हम लोग डर गए और गाड़ी रोक कर देवांश को उठाकर गिट्टियों पर पटक कर मारने लगे। इतने में राहुल ने गाड़ी में से पेंचकस निकाला और देवांश के गले और सीने में कई वार कर दिए। साथ ही पिस्टल निकालकर अंधेरे में फायर भी कर दिया।''

boyfriend Made unconscious by giving sleeping pills in juice and killed with screwdriver by his gf

तीनों आरोपी कानपुर से अरेस्ट
इस घटना के बाद से ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। वहीं पुलिस को इस मामले में अब जाकर सफलता मिली और फर्रुखाबाद के देवांश यादव को वाराणसी में किडनैप कर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने कानपुर से अरेस्ट कर लिया। तीनों आरोपियों में से एक देवांश की बचपन की गर्लफ्रेंड और BHU की छात्रा अनुष्का तिवारी (21) है। बाकी दो आरोपियों में जौनपुर मड़ियाहूं का राहुल सेठ (21) और सादाब आलम (25) है।

इनके पास से मर्डर में इस्तेमाल पेंचकस, स्कूटी, देवांश का चप्पल, फटी टी-शर्ट का टुकड़ा और लोवर, देवांश का कड़ा, कलावा और होटल के रूम की चाबी बरामद हुई है। जबकि इस वारदात के बाद आरोपियों ने देवांश का मोबाइल और पिस्टल बिहार की ओर जा रहे ट्रक में फेंक दिया।

boyfriend Made unconscious by giving sleeping pills in juice and killed with screwdriver by his gf

पिता ने पहले ही जताई थी अपहरण और हत्या की आशंका
उधर देवांश के पिता ने बताया कि "पिछले महीने 25 मई को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने देवांश वाराणसी आया था। उसकी गर्लफ्रेंड अनुष्का BHU में पढ़ाई करती थी। देवांश BHU से 1 किलोमीटर दूर अस्सी घाट पर होटल में रुका था। गर्लफ्रेंड से मिलने वह 26 मई को बाहर गया और उसके बाद वापस नहीं लौटा।" जिसके बाद परिजनों ने 29 मई को वाराणसी के भेलूपुर थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। पिता राम किशोर यादव ने तहरीर में आशंका जताई थी कि उसका अपहरण कर हत्या की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+