UP News: फ्लाइट से दुबई भेजा गया बोड़ा, परवल और करौंदा, खाड़ी देशों के लोग भी चखेंगे स्वाद
UP News: वाराणसी समेत पूर्वांचल में उगाई जाने वाली हरी सब्जियों को खाड़ी देशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। खाड़ी देशों में सब्जियों की डिमांड भी काफी देखने को मिल रही है। मंगलवार रात में भी वाराणसी एयरपोर्ट से सब्जियों की एक खेप एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से शारजाह भेजी गई।
इन सब्जियों में परवल, बोड़ा, करौंदा तथा अमड़ा आदि शामिल थे। मंगलवार की रात में एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान विमान से 1800 किलो सब्जियां शारजाह भेजी गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि खाड़ी देशों से डिमांड बढ़ने के बाद इन सब्जियों को शारजाह भेजा गया है।

यह भी कहा गया की खाड़ी देशों से लगातार हरी सब्जियों की डिमांड की जा रही है, ऐसे में पूर्वांचल के किसानों के लिए भी एक अच्छी खबर है। किसानों की ट्रेनिंग भी एपीडा द्वारा एफपीओ के माध्यम से कराई जा रही है। पूर्वांचल के रहने वाले किसान अपनी सब्जियों को विदेश भेजकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
लगातार बढ़ रही सब्जियों की निर्यात
अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हरी सब्जियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 157 मेट्रिक टन सब्जियों और फलों का निर्यात किया गया था।
वहीं साल 2022-23 में इसकी मात्रा कई गुना बढ़ गई थी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 561 मेट्रिक टन फलों और सब्जियों का निर्यात वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से किया गया था। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि इस साल भी सब्जियों और फलों की डिमांड काफी है।
इन फलों और सब्जियों की डिमांड है अधिक
कार्गो से जुड़े अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में खासकर खाड़ी देशों और बांग्लादेश और नेपाल में हरी मिर्च, हरी मटर, परवल, भिंडी, लीची, आम, केला, लौकी, कटहल, बैगन, सहजन, खरबूज, आंवला, अमरूद, लीची, कुंदरू सहित अन्य फलों और सब्जियों की डिमांड काफी अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications