Prayagraj कांड पर भूपेंद्र चौधरी ने Varanasi में कहा, अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर बने

वाराणसी पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी माफिया या माफियातत्र खड़ा हुआ, उसे समाजवादी पार्टी का संरक्षण मिला।

Bhupendra chaudhari varanasi

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को Varanasi पहुंचे। वाराणसी के सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी माफिया माफिया तंत्र खड़े हुए उन्हें सपा सरकार में संरक्षण मिला। इस दौरान उन्होंने Prayagraj में हुई घटना के बारे में बोलते हुए कहा कि जिसने अपराध किया है, उस पर कानूनी कार्रवाई होगी और ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो नजीर बने।

bhupendra chaudhari

पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है भाजपा
उन्होंने कहा कि प्रयागराज घटना की घटना में हमारी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। विधि संगत, जो भी संविधान में प्रदत्त व्यवस्था है, अधिकारियों के खिलाफ वैसे ही कार्रवाई की जाएगी और ऐसी कार्रवाई की जाएगी तो जो नजीर बन सके। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं की यूपी में जो माफिया और माफिया तंत्र खड़े हुए वो समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए, समाजवादी पार्टी के संरक्षण में वे फले फुले। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, यही कारण है कि जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करते हुए चुना गया है।

Akhilesh Yadav

चार चुनाव में सपा को मिली करारी हार
इस दौरान अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर किए जाने वाले रामगोपाल यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि इसपर हमें कुछ नहीं बोलना है। अपराधी जो अपराध करेगा उसके खिलाफ जो भी संविधान में व्यवस्था है, उसके खिलाफ कार्रवाई सरकार करेगी। इस तरह की घटनाएं होना सभ्य समाज के लिए बहुत दुखद है। वहीं लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि चार चुनाव अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लड़ चुकी है। इस प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को बड़ी पराजय दी और निश्चित रूप से मैं कहता हूं, हमारे कार्यकर्ताओं का संपर्क और जनता में उपस्थिति फिर एक बार सरकार बनाने के लिए मौका देगी।

नगर निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक
मालूम हो कि यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता के निधन के बाद भूपेंद्र चौधरी गुरुवार को मिर्जापुर में गए थे। मिर्जापुर में स्वतंत्र देव सिंह और उनके परिजनों से मुलाकात करके उन्हें सांत्वना देने के बाद विंध्याचल धाम में दर्शन करने पहुंचे। मिर्जापुर में दर्शन करने के पश्चात भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को दोपहर में वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यसमिति की बैठक की जानी है, इसके अलाव पार्टी के कई अन्य कार्यक्रम और चुनाव संबंधित बैठक के लिए वे वाराणसी में आए हैं।

Recommended Video

    बनारस में खूब छलका जाम: होली पर इतने करोड़ की शराब गटक गए शौकीन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+