पनौती के बयान पर बीजेपी मंत्री का पलटवार, कहा- 'ऐसे लोग नेपाल की तराई और बंगाल की खाड़ी में छिप जाएंगे'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती शब्द कहते हुए कटाक्ष किया गया था। राहुल गांधी द्वारा ऐसा बयान दिए जाने के बाद हड़कंप मचा है। इस मामले को लेकर राहुल गांधी का विरोध करते करते हुए भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस को घेरने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी बीच शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे केंद्रीय खाद्य एवं वितरण मंत्री अश्विनी चौबे ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान, काशी का अपमान है।

bjp-minister-countered-on-panautis-statement-said-a-big-thing

दरअसल, मंत्री अश्विनी चौबे वाराणसी के रविंद्रपुरी में स्थित एक निजी रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। उद्घाटन के दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी द्वारा पनौती शब्द कहे जाने के मामले में उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा कि भारत सनातन है शाश्वत है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत कभी दूसरों का अपमान नहीं करता लेकिन यह दुर्भाग्य है कि जो लोग संस्कृति को नहीं जानते और मानते हैं। जिनका भारत की संस्कृति से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं रहा है वे लोग कभी जनेऊ धारण कर लेंगे तो कभी मंदिर जाकर जनेऊ पहन लेंगे ऐसे नकली लोगों से देश नहीं चलता है।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे नकली लोगों से संस्कृति की रक्षा भी नहीं होगी। संस्कृति की रक्षा और देश की रक्षा केवल असली लोग ही कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को भारत का संस्कार लेने के लिए 7 जन्म लेने पड़ेंगे। प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी ओछी बात करने वाले को जनता पातालपुरी पहुंचा देगी।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि आगामी चुनाव में जनता द्वारा सबक सिखाए जाने के बाद ऐसे लोग नेपाल की तराई में छुप जाएंगे या फिर बंगाल की खाड़ी में समा जाएंगे। वहीं उत्तर प्रदेश में हलाल उत्पादों पर प्रतिबंध लगाए जाने ककी उन्होंने सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+