एक पोस्ट से केजरीवाल परेशान, भाजपा पर लगाया साजिश रचने का आरोप

दरअसल केजरीवाल को डर है कि मंगलवार को वाराणसी में आम आदमी पार्टी की होने वाली रैली को लेकर भाजपा कुछ योजना बना रही है। कोई साजिश रच रही है। उन्हें आशंका है कि आप की रैली को लेकर भाजपा वाराणसी में दंगा करवा सकती है।
पढ़ें-'गंभीर' राजनीति का जरा हट के अंदाज
केजरीवाल ने अपने ट्वीट में उस पोस्ट को भी लगाया है जिसमें लिखा गया है कि केजरीवाल की 25 मार्च को वाराणसी में रैली है। इस दौरान वह कोई नया ड्रामा कर सकते हैं। इसमें लिखा है कि केजरीवाल ने इस रैली में खुद पर हमले की साजिश रची है ताकि नरेंद्र मोदी को वह इसके लिए जिम्मेदार बताकर जनता के सामने स्वयं को पीडित के तौर पर पेश कर सकें। जैसा कि उन्होंने गुजरात में गिरफ्तारी का ड्रामा किया था या फिर जिस तरह से आप नेता योगेंद्र यादव पर स्याही पोती गई थी।
इस पोस्ट में ये लिखा गया है कि आप यह अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि केजरीवाल सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए क्या कर सकते हैं। इस पोस्ट के लिखा गया है कि आप की रैली में कुछ लोग भगवा कपड़ों में भाजपा का झंडा लिए हथियारों से रैली पर हमला कर सकते हैं। कम शक्तिशाली वाले बम का भी इस्तेमाल कर सकते है।
अपने ट्वीट में केजरीवाल ने भाजपा पर हमला भी बोला और लिखा है कि बीजेपी उनके खिलाफ कुछ प्लान बना रही है। उन्होंने शक जाहिर करते हुए लिखा है कि हमें आशंका है कि वाराणसी की रैली में कुछ हिंसा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications