वाराणसी नगर निगम कार्यालय में BJP पार्षदों ने किया हंगामा, नगर आयुक्त पर लगाए आरोप, की नारेबाजी, देखें Video

Varanasi Municipal Corporation office: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार को नगर आयुक्त कार्यालय में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। पार्षदों द्वारा आरोप लगाया गया कि नगर आयुक्त की वजह से मोदी जी को कम वोट मिले।

पार्षदों द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि नगर निगम के अधिकारी उनकी कोई बात नहीं सुनते हैं। वाराणसी में बारिश की शुरुआत हो गई है इसके बावजूद भी नाले की सफाई नहीं की गई है जिससे आमजन काफी परेशान हैं।

bjp-councillors-create-ruckus-in-varanasi-raise-slogans-against-city-commissioner-watch-video

पार्षदों ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ध्यान न दिए जाने के चलते पीने के पानी में भी नाले का पानी गिर रहा है। समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।

इन सभी बातों को लेकर भाजपा के पार्षद मंगलवार को नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे। नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचने के बाद भाजपा के पार्षदों में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा का घेराव किया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पार्षद नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पार्षदों का आरोप है कि नगर आयुक्त अहंकार में बैठे हैं वह जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से सही तरीके से बात भी नहीं करते हैं।

दो घंटे तक चली बातचीत
नगर आयुक्त कार्यालय में पहुंचे पार्षदों और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के बीच दो घंटे तक बातचीत चली। बातचीत के दौरान पार्षदों द्वारा वाराणसी में सीवर और नाले की समस्या को लेकर खासी नाराजगी देखने को मिली।

इस दौरान जलकल विभाग के सचिव ओपी सिंह द्वारा जल्द ही इस मामले का समाधान करने और लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया उसके बाद पार्षद शांत हुए लेकिन पार्षदों ने यह भी अल्टीमेटम दिया कि यदि एक सप्ताह में कार्य पूरा नहीं हुआ तो हम पुनः विरोध करेंगे।

इस बारे में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा द्वारा मीडिया को बताया गया की पार्षद समस्या लेकर पहुंचे थे। पार्षदों की समस्याओं को नोट कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में नल और नाली की सफाई के लिए सत प्रतिशत मॉनिटरिंग की जा रही है। समस्याओं का समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+